लाहौर। पाकिस्तान के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर का मामला पाकिस्तान की संसद में गूंज रहा है। पाक के पूर्व पीएम इमरान खान की तहरीक–ए–इंसाफ पार्टी के सांसद शाहिद खटक ने अपने प्रधानमंत्री शहबाज शरीब को जमकर लताड़ लगाई। सांसद ने पीएम को शरीफ को गीदड़ और बुजदिल बताते हुए कहा कि अगर लीडर ऐसा हो तो शेर फौजियों की लश्कर भी हार जाती है।
बताया जाता है कि शुक्रवार को शाहिद खटक ने कहा कि पीएम शहबाज शरीफ के लिए टीपू सुल्तान की एक बात याद आ रही है, जिसमें उन्होंने कहा था– अगर एक लश्कर का सरदार शेर हो और उसके फौजी गीदड़ हों, तो वो भी शेरों की तरह लड़ते हैं और जीत जाते हैं, लेकिन अगर लश्कर के फौजी शेर हों और लीडर गीदड़ हो, तो शेर भी हार जाते हैं। शाहिद खटक ने कहा कि देश के लोग अपने लीडर से आस रखते हैं, लेकिन जब लीडर बुजदिल हो और वो पाकिस्तान का नाम भी न ले सके, तो वो क्या पैगाम देगा बॉर्डर पर लड़ने को। शाहिद खटक ने कहा कि पाकिस्तान की टॉप लीडरशिप में पीएम मोदी को लेकर खौफ है और वह उनका नाम तक लेने में हिचकिचाते हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- UN में भारत का पाकिस्तान को सख्त संदेश: ‘आतंकवाद बंद करो, वरना भुगतने होंगे परिणाम’
- मार्को रुबियो का बड़ा बयान — “भारत की चिंता पाकिस्तान से संचालित आतंकी संगठन, ईरान मध्यस्थता नहीं”
- संयुक्त राष्ट्र में भारत का करारा प्रहार, पाकिस्तान के हिंसक इतिहास की दुनिया के सामने खोली परतें
- बीएसएफ मुख्यालय धमाका मामला: दिल्ली से मुख्य संदिग्ध हिरासत में, पाकिस्तान और खालिस्तानी नेटवर्क से जुड़े तार


