संभागायुक्त ने इंदौर के सहायक खनिज अधिकारी डामोर के खिलाफ विभागीय जांच के दिए आदेश, पेटलावद के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर कटारा निलंबित

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। इंदौर जिले में अवैध उत्खनन का मामला बढ़ता जा रहा है। खनिज विभाग की अधिकारियों की मिलीभगत से खनिज माफिया सक्रिय हैं, जिससे सरकार को करोड़ों रुपए का राजस्व होता है। संभागायुक्त दीपक सिंह ने ऐसे अधिकारियों पर अब एक्शन लेना शुरू कर दिया है। संभागायुक्त ने इंदौर के सहायक खनिज अधिकारी चेनसिंह डामोर के विरूद्ध विभागीय जांच करने के आदेश दिए है। यह जांच अपर कलेक्टर इंदौर को सौंपी गई है एवं विभागीय जांच कर दो माह में प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए हैं। एक अन्य कार्रवाई में संभागायुक्त ने अभद्र और अशोभनीय व्यवहार करने पर पेटलावद के प्रभारी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरेश कटारा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि अवैध उत्खनन, राजस्व हानि तथा जारी किये गये आदेशों को गंभीरता से न लेकर शासकीय कार्य, पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर गत फरवरी माह में सहायक खनि अधिकारी चेनसिंह डामोर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। उनसे प्रत्युत्तर चाहा गया। डामोर व्दारा प्रस्तुत जवाब समाधानकारक नहीं पाये जाने से आरोपों की विस्तृत जांच हेतु उनके विरूद्ध विस्तृत विभागीय जांच संस्थित की गई है। अपर कलेक्टर जिला इन्दौर को प्रकरण का जांचकर्ता अधिकारी बनाया गया है।

👉 यह भी पढ़ें:

ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर कटारा निलंबित

संभागायुक्त दीपक सिंह ने विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने, समय–समय पर चेतावनी दिये जाने के बावजूद भी अभद्र और अशोभनीय व्यवहार करने पर इंदौर संभाग के झाबुआ जिले के पेटलावद में पदस्थ स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी ब्लाक मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरेश कटारा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कलेक्टर झाबुआ से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। कलेक्टर झाबुआ नेहा मीणा से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार गत फरवरी माह में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गई थी। इस दौरान विकासखंड पेटलावद में शेष आयुष्मान कार्ड बनाये जाने की संख्या में भिन्नता होने से डॉ. सुरेश कटारा प्रभारी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर पेटलावद जिला झाबुआ से इस संबंध में चर्चा करने पर उनके ‌द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। बैठक में अभद्रता की गई, जिससे बैठक में व्यवधान उत्पन्न हुआ। डॉ. कटारा ‌द्वारा बैठक में उक्त अभद्रता अशोभनीय व शासकीय सेवक से अपेक्षित नहीं होकर अमर्यादित था। इसके अतिरिक्त डॉ. कटारा की कार्यप्रणाली विकासखंड पेटलावद में भी ठीक नहीं होने से पूर्व में भी कारण बताओं सूचना पत्र जारी किये गए।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।

अपमान का घूंट पीकर भी सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में पहुंचे विजयवर्गीय, सीएम के आने से पहले ही मार गए कलटी!

सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी सीमित रही। सीएम के आने से पहले ही विजयवर्गीय मंच से चले गए।

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और फायरिंग की घटनाएं

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और गोलीबारी से 15 घर जल गए। कामजोंग जिले में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत और कई घायल।

CJP प्रोटेस्ट में लगे ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे, 300 लोगों पर FIR

गोवा में CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदुत्व मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। 300 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत, ट्रक चालक और मालिक गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत हुई। ट्रक चालक और मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने मुआवजा घोषित किया।

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की। मध्य प्रदेश सरकार ने भी आर्थिक सहायता का ऐलान किया।