नगर निगम को लेकर मंत्री विजयवर्गीय की फितरत फिर शुरू, महापौर पुष्यमित्र भार्गव को बता दिया विधायक, जोरदार तालियां भी बजवाई

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। कभी इंदौर के महापौर रहे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय नगर निगम पर हमेशा अपनी भड़ास निकालते रहे हैं। चाहे डॉ.उमाशशि शर्मा महापौर रही हों या फिर कृष्णमुरारी मोघे और अब पुष्यमित्र भार्गव, अधिकांश महापौर विजयवर्गीय के निशाने पर रहे हैं। नगर निगम के तरफ पैर करके भी नहीं सोता, ठाकुर के हाथ बंधे हुए हैं, जैसे डायलॉग बोल चुके विजयवर्गीय ने अब महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर तंज कसा है। वह भी भरी सभा में।

गुरुवार को नगर निगम द्वारा जल संरक्षण को लेकर शुरू किए गए जल गंगा संवर्धन अभियान के दूसरे संस्करण का उद्घाटन करने रवींद्र नाट्य गृह पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर एक बार अपनी जुबान खोली है। इस कार्यक्रम में मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, निगमायुक्त शिवम वर्मा, महापौर परिषद के सदस्य और पार्षद मौजूद थे। इन सबके सामने मंत्री विजयवर्गीय ने महापौर पर जमकर अपनी भड़ास और खटास निकाली।

👉 यह भी पढ़ें:

मंच से बार-बार कहा विधायक

मंत्री विजयवर्गीय ने अपने भाषण में कहा कि शहर के बहुत ही लोकप्रिय विधायक, विजनरी विधायक, टेक्नोक्रेट विधायक कह सकता हूं इनको। जो भी टेक्नोलॉजी आती है पहले प्रधानमंत्री के पास आती है। इसके बाद अगर किसी के पास आती है तो महापौर जी के पास आती है। ये टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हैं। इनके पास आती है। ऐसे हमारे विधायक पुष्यमित्र भार्गव के लिए जोरदार तालियां बजा दें।

पहले भी कर चुके हैं महापौरों का अपमान

मंत्री विजयवर्गीय का यह भाषण इंदौर के राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह सीधा-सीधा महापौर पर व्यंग्य था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तुलना करना सबसे बड़ा तंज था। विजयवर्गीय के भाषण से साफ जाहिर है कि वे अपनी भड़ास निकाल रहे थे। इससे पहले भी वे पूर्व महापौर डॉ.उमाशशि शर्मा का सार्वजनिक तौर पर अपमान कर चुके हैं। उस समय उन्होंने पत्रकारों से कहा था कि वे नगर निगम की तरफ पैर करके भी नहीं सोते। कृष्णमुरारी मोघे जब महापौर थे तो एक सार्वजनिक कार्यक्रम में विजयवर्गीय ने ठाकुर के हाथ बंधे होने की बात कही थी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष गडकरी तक पहुंची थी शिकायत

ठाकुर के हाथ वाले बयान से कृष्णमुरारी मोघे इतने खफा हो गए थे कि उन्होंने भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी से दिल्ली में जाकर विजयवर्गीय की शिकायत की थी। तब मोघेजी के साथ सांसद सुमित्रा महाजन भी दिल्ली गई थीं। फिर भी विजयवर्गीय की फितरत जारी रही और आज भी सार्वजनिक रूप से फिर सामने आई है।

महापौर से ऊपर उठ न पाए विजयवर्गीय

विजयवर्गीय के साथ समस्या यह है कि वे खुद को महापौर से ऊपर कभी समझ नहीं पाए। मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल में बड़े-बड़े विभाग मिलने के बाद भी वे शहर अपने हाथ में लेने की कोशिश में लगे रहे। अब भला कौन महापौर अपनी कमान विजयवर्गीय के हाथ में सौंपना चाहेगा। जाहिर है इसी वजह से विजयवर्गीय की किसी महापौर से नहीं बनी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

CJI सूर्यकांत ने Gen Z को कहा, ‘कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं’

CJI सूर्यकांत ने युवा कानून स्नातकों को कहा, कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं। उन्होंने साहस और न्याय की रक्षा पर जोर दिया।

रेसीडेंसी में सीएम का मंथन, मेंदोला और वर्मा को भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी, बहुत जल्द इंदौर में होगी बड़ी कार्रवाई

इंदौर में सीएम मोहन यादव ने भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी दी। बैठक में शहर के भविष्य और भूमाफिया मामलों पर चर्चा हुई।

ट्रम्प ने कहा- ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना का इस्तेमाल नहीं होगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना के उपयोग से इनकार किया है। पिकएक्स माउंटेन पर हमले की संभावना बनी हुई है।

IMF की रिपोर्ट: भारत कब बनेगा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था?

IMF की रिपोर्ट के मुताबिक भारत 2027 में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। जापान को पछाड़ने की संभावना है।

इंदौर के अधूरे प्रोजेक्ट पर ताई ने सीएम से में बात की

इंदौर के अधूरे प्रोजेक्ट पर ताई ने सीएम से मजाकिया अंदाज में बात की। उन्होंने स्मार्ट सिटी के कला संकुल और अहिल्या स्मारक के निर्माण कार्यों को लेकर चिंता जताई।

भोपाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 26% की बढ़ोतरी, पुलिस रिपोर्ट में खुलासा

भोपाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 26% की बढ़ोतरी पुलिस रिपोर्ट में सामने आई है। अपहरण और दुष्कर्म के मामले खासतौर पर बढ़े हैं।

इंदौर के सपना संगीता में व्यापारी से 50 हजार मासिक रंगदारी, बुजुर्ग को पीटा

सपना संगीता में व्यापारी से 50 हजार मासिक रंगदारी की मांग और बुजुर्ग व्यापारी कैलाश चंद्र गर्ग के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोटा में एक्सप्रेस-वे हादसा: टेंपो ट्रैवलर नाले में गिरा, 8 की मौत

कोटा में एक्सप्रेस-वे हादसा में टेंपो ट्रैवलर नाले में गिर गया। 8 लोगों की मौत और कई घायल। हादसे का कारण चालक की झपकी बताया जा रहा है।