पीएम मोदी ने इंदौर को दी मेट्रो की सौगात, भोपाल के महिला सम्मेलन में बोले-देवी अहिल्या ने गरीब से गरीब को समर्थ बनाने का काम किया

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भोपाल पहुंचे। उन्होंने यहां देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित किया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला महिला सम्मेलन है, जिसे भाजपा ने देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित किया है। इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने इंदौर को मेट्रो ट्रेन की सौगात भी दी। इसके अलावा सतना और दतिया एयरपोर्ट का उद्घाटन भी किया।

पीएम मोदी ने इंदौर को दी मेट्रो की सौगात, भोपाल के महिला सम्मेलन में बोले-देवी अहिल्या ने गरीब से गरीब को समर्थ बनाने का काम किया

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहां इतनी बड़ी संख्या में माताएं बहने बेटियां हमें आशीर्वाद देने आए हैं। मैं आपका दर्शन पाकर धन्य हो गया। भाइयों-बहनों आज लोकमाता अहिल्या होल्कर की 300 वीं जन्म जयंती है, यह अवसर प्रेरणा का है। राष्ट्र निर्माण के लिए हो रहे भगीरथ प्रयासों में अपना योगदान देने का है। देवी अहिल्या कहती थी शासन का सही अर्थ जनता की सेवा करना और उनके जीवन में सुधार लाना होता है। आज का कार्यक्रम उनकी सोच को आगे बढ़ाता था। आज इंदौर मेट्रो की सौगात हुई है। दतिया और सतना भी अब हवाई सेवा से जुड़ गए हैं।

पीएम ने कहा लोकमाता का नाम सुनते ही मन में श्रद्धा का भाव उमड़ पड़ता है। उनके महान व्यक्तित्व के बारे में बोलने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। जब इच्छाशक्ति होती है तो परिस्थितियां कितनी भी विपरित हों, परिणाम लाकर दिखाया जा सकता है। प्रभु सेवा और जनसेवा को अलग नहीं माना। कहते हैं कि हमेशा शिवलिंग अपने साथ लेकर चलती थीं। उस चुनौतीपूर्ण कालखंड में एक राज्य का नेतृत्व, कांटों से भरा ताज। लोकमाता अहिल्या ने अपने राज्य की समृद्धि को नई दिशा दी। उन्होंने गरीब से गरीब को समर्थ बनाने के लिए काम किया। देवी अहिल्या बाई भारत की विरासत की बहुत बड़ी संरक्षक थीं। हमारे मंदिरों पर हमले हो रहे तो लोकमाता ने उन्हें संरक्षित करने का बीड़ा उठाया। उन्होंने काशी विश्वनाथ सहित हमारे मंदिरों और तीर्थों का पुनर्निर्माण किया। यह मेरा सौभाग्य है कि जिस काशी में लोकमाता ने इतने काम किए, उस काशी ने मुझे भी सेवा का अवसर दिया है। आज काशी में जब आप बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने जाएंगे तो वहां देवी अहिल्या की मूर्ति भी मिलेगी। पीएम ने कहा कि देवी अहिल्या को कई सामाजिक सुधारों को लिए याद किया जाएगा।

पीएम ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आयोजन स्थल पर खुली चीप से पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके महिलाओं ने आयोजन स्थल पर लगी प्रदर्शन का अवलोकन किया और वहां उपस्थित महिलाओं से बातचीत की। इसके बाद पीएम ने माता देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया। उनके साथ सीएम डॉ.मोहन यादव भी थे। इस अवसर पर सीएम डॉ.मोहन यादव ने देवी अहिल्या के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही देवी अहिल्या के 300 वीं जयंती पर प्रदेश में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी।

पीएम मोदी ने इंदौर को दी मेट्रो की सौगात, भोपाल के महिला सम्मेलन में बोले-देवी अहिल्या ने गरीब से गरीब को समर्थ बनाने का काम किया

डाक टिकट और सिक्का किया जारी

पीएम मोदी ने देवी अहिल्या की 300 वीं जयंती पर जारी डाक टिकट और सिक्के का भी लोकार्पण किया। इसके साथ ही पीएम ने कार्यक्रम में देवी अहिल्या सम्मान भी दिया। इसके साथ ही पीएम नो प्रदेश को कई अन्य सौगात भी दी।

पीएम मोदी ने इंदौर को दी मेट्रो की सौगात, भोपाल के महिला सम्मेलन में बोले-देवी अहिल्या ने गरीब से गरीब को समर्थ बनाने का काम किया

इंदौर को मेट्रो की सौगात

प्रधानमंत्री जिस प्रायोरिटी कॉरिडोर का शुभारंभ करने जा रहे हैं, वह करीब 6 किलोमीटर का है। येलो लाइन के इस सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर पांच स्टेशन है, जिनमें गांधीनगर स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 6 स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 5 स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 4 स्टेशन और सुपर कॉरिडोर 3 स्टेशन शामिल हैं।इंदौर में कुल 31.32 किलोमीटर लंबी मेट्रो ट्रैक बन रही है। इसमें से 22.62 किमी का हिस्सा एलेवेटेड एवं 8.7 किमी भूमिगत लाइन रहेगी। इस मेट्रो की येलो लाइन पर 28 स्टेशन होंगे। मेट्रो के 31.32 किलोमीटर के सम्पूर्ण प्रोजेक्ट की लागत लगभग 7500 करोड़ रुपए है। प्रारंभिक तौर पर 6 किलोमीटर के कॉरिडोर का उद्घाटन होना है जिसकी लागत लगभग 1520 करोड़ रुपए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर की ‘चौकड़ी’ को देखते ही सीएम ने कहा-इंदौर में बहुत अच्छे से मनी दीपावली, बहुत-बहुत बधाई…अब ‘राज’ ढूंढ रहे लोग

इंदौर भाजपा में नई चौकड़ी ने गुटबंदी को तोड़कर राजनीतिक बदलाव की शुरुआत की है। इस समूह को सीएम और प्रदेश अध्यक्ष का समर्थन मिला है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोले- वन-ऑन-वन बहस के बाद मोदी नहीं रहेंगे प्रधानमंत्री

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वन-ऑन-वन बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा, इस बहस के बाद मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे। संसद में बोलने से रोकने का आरोप भी लगाया।

जयपुर में तेज रफ्तार ट्रॉला सर्विस लेन में घुसा, 2 की मौत, कई घायल

जयपुर में तेज रफ्तार ट्रॉला सर्विस लेन में घुसा हादसा, 2 की मौत और कई घायल हुए। पुलिस ने राहत कार्य शुरू कर चालक की तलाश शुरू की है।

Sea Vigil-26: नौसेना 9 दिन तक देश की तटरेखा की सुरक्षा करेगी जांच

सी विजिल-26 अभ्यास नौसेना के नेतृत्व में देश की तटरेखा की सुरक्षा के लिए 9 दिनों तक जारी रहेगा। इसमें तटीय सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय समुदाय शामिल हैं।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स जनवरी 2027 में देगा पहला तेजस MK1A जेट

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स जनवरी 2027 में तेजस MK1A की पहली डिलीवरी करेगा। यह विमान एयरो इंडिया 2027 से पहले वायुसेना को सौंपा जाएगा।

भोपाल में 40 दिन में 9 हत्याएं, रिटायर्ड IAS की हत्या के बाद बढ़ा अपराध

भोपाल में 40 दिन में 9 हत्याएं हुईं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। रिटायर्ड IAS की हत्या ने अपराध को बढ़ावा दिया है।

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में 140 बीघा जंगल की जमीन से अतिक्रमण हटाया

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में 140 बीघा जंगल की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया। वन विभाग ने अवैध कब्जों को जेसीबी मशीन से हटाकर जमीन मुक्त कराई।

इंदौर में SIR के बाद 164 मतदाताओं के पते गायब, चुनाव प्रक्रिया पर सवाल

इंदौर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद 164 मतदाताओं के पते गायब पाए गए हैं। इससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठे हैं।

इंदौर बना प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर, रात का पारा गिरकर 11.1 डिग्री पहुंचा

इंदौर में इस सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज हुई। न्यूनतम तापमान गिरकर 11.1 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, जो प्रदेश में दूसरा सबसे कम है।

सिंहस्थ 2028 से पहले जानापाव का 17 करोड़ में होगा भव्य विकास, बनेगा रोपवे और मंदिर

जानापाव विकास परियोजना के तहत ₹17 करोड़ से भव्य मंदिर और रोपवे का निर्माण होगा। सिंहस्थ 2028 से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य है।