पाकिस्तान से मिली दुश्मनी, अलगाव ही बेहतर रणनीति: CDS जनरल अनिल चौहान का शंगरी-ला डायलॉग में बयान

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पाकिस्तान से मिली दुश्मनी, अलगाव ही बेहतर रणनीति: CDS जनरल अनिल चौहान का शंगरी-ला डायलॉग में बयान

भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने कहा है कि भारत ने कई बार पाकिस्तान के साथ दोस्ती की पहल की, लेकिन हर बार बदले में दुश्मनी ही मिली। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए अलगाववाद की नीति ही बेहतर रणनीति नजर आती है।

बंगाल में हो रही उथल-पुथल के बीच अब भारत-पाकिस्तान सीमाओ पर तनाव की स्थिति,  अनिल चौहान ने कहा- पीर पंजाल रेंज में बढ़ा गतिरोध – City Headlines

जनरल चौहान ने यह बयान सिंगापुर में आयोजित शंगरी-ला डायलॉग के दौरान दिया। उन्होंने कहा, “भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में अब हम बिना रणनीति के नहीं चल रहे। आजादी के समय पाकिस्तान सामाजिक, आर्थिक और प्रति व्यक्ति आय के मामलों में भारत से आगे था, लेकिन आज हर मोर्चे पर भारत आगे है। यह हमारी दीर्घकालिक रणनीति का परिणाम है, कोई संयोग नहीं।”

उन्होंने 2014 की एक अहम कूटनीतिक पहल की याद दिलाई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भारत आमंत्रित किया था। उन्होंने कहा, “हमने रिश्ते सुधारने की कोशिश की, लेकिन ताली एक हाथ से नहीं बजती। बदले में हमें दुश्मनी ही मिली। ऐसे में अलगाव ही एक सही रणनीति हो सकती है।”

हिंद महासागर पर भारत की रणनीतिक नजर

सीडीएस चौहान ने कहा कि भारत का पूरा फोकस अब हिंद महासागर क्षेत्र पर है, विशेषकर उत्तरी बंगाल की खाड़ी में। उन्होंने कहा कि चीन के साथ तनाव और म्यांमार में अस्थिरता के कारण भारत उत्तर या पूर्व की दिशा में नहीं बढ़ सकता, इसलिए समुद्री क्षेत्र हमारे लिए सबसे अहम हो जाता है।

उन्होंने कहा, “हमारे द्वीपीय क्षेत्र हमें हिंद महासागर में गहराई तक पहुंच देते हैं, जो रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। हमें सिर्फ उत्तर तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अब हम दक्षिण की ओर भी ध्यान दे रहे हैं, जहां हमारे मेरीटाइम हितों की अपार संभावनाएं हैं।”

स्वदेशी हथियारों से बढ़ी ताकत

भारत-पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुई झड़पों के संदर्भ में जनरल चौहान ने बताया कि भारत ने आकाश मिसाइल सिस्टम सहित कई स्वदेशी हथियारों का सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि भारत अब स्वदेशी नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहा है ताकि विदेशी आपूर्तिकर्ताओं पर निर्भरता कम हो और एयर डिफेंस को और मज़बूत किया जा सके।

सीडीएस ने कहा, “हमने विभिन्न स्रोतों से रडार सिस्टम को एकीकृत किया और यह हालिया संघर्ष में बेहद कारगर साबित हुआ। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। अब स्टार्टअप्स, MSME और बड़े उद्योग इस क्षेत्र में निवेश बढ़ा रहे हैं, जिससे आधुनिकता की नई राह खुल रही है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सम्राट सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

भारत ने सफलतापूर्वक परीक्षण किया KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन, 1000 KM तक क्षमता

भारत ने पोखरण में KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन का सफल परीक्षण किया। यह ड्रोन 1000 KM तक मार करने में सक्षम है।

कृष्णा गृह निर्माण संस्था के जमीन आवंटन में उलझा आईडीए, लोकायुक्त ने पत्र लिखकर मांगा जवाब

इंदौर विकास प्राधिकरण में कृष्णा गृह निर्माण संस्था को जमीन आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत लोकायुक्त को मिली। लोकायुक्त ने आईडीए से बिंदुवार जवाब मांगा है।

लखनऊ: विवेक तिवारी हत्याकांड में प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद

लखनऊ विवेक तिवारी हत्याकांड में अदालत ने दोषी सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। मामला 2018 का है।

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू, किसानों-कारोबारियों को बड़ा तोहफा

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू हो रही है। यह किसानों और कारोबारियों के लिए बड़ा तोहफा साबित होगी। व्यापार बढ़ेगा और निवेश के नए अवसर मिलेंगे।

स्टारबक्स ने चेन्नई में खोला टेक ऑफिस, थलपति विजय की बड़ी साझेदारी से 800 जॉब्स

स्टारबक्स ने चेन्नई में टेक ऑफिस खोलकर 800 नौकरियों का सृजन किया है। थलपति विजय की साझेदारी से इस परियोजना को मजबूती मिली है।

बाजार में हरियाली का माहौल, सेंसेक्स 560 अंक बढ़त के साथ बंद

बाजार में हरियाली का माहौल बना, सेंसेक्स 560 अंक उछलकर बंद। तेजी के पीछे कारण और भविष्य की संभावनाएं समझें।

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर विवाद, भारत ने बेईमानी के आरोप लगाए

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर भारत ने विवाद खड़ा किया। रेफरी के फैसले को चुनौती देते हुए बेईमानी के आरोप लगाए गए।

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की विधायकी को हाईकोर्ट में चुनौती, एफिडेविट में जानकारी छिपाने का आरोप

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की सदस्यता को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई है। आरोप है कि उन्होंने चुनावी हलफनामे में 1991 की FIR छुपाई।

भारत-अमेरिका के बीच युद्ध अभ्यास 2026 जारी, सुरक्षा सहयोग और समझ बढ़ी

भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास 2026 जारी है, जो दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग और समझ को बढ़ा रहा है। यह अभ्यास केवल ट्रेनिंग नहीं, रिश्तों को भी मजबूत करता है।