ग्वालियर की नई ट्रेन को लेकर सिंधिया और कुशवाह में श्रेय की राजनीति, नेता प्रतिपक्ष सिंघार बोले-एक ही कोच में लड़ लें कुश्ती

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। ग्वालियर से बेंगलुरु के बीच नई ट्रेन शुरु होने वाली है। इसकी घोषणा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की है। नई ट्रेन की घोषणा के बाद गुना सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह के बीच श्रेय की जंग की राजनीति शुरू हो गई। दोनों नेता इसके लिए खुद को श्रेय दे रहे हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस पर तंज कसते हुए कहा है कि दोनों नेता एक ही कोच में कुश्ती लड़ लें।

उल्लेखनीय है कि 28 मई को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस नई ट्रेन को मंजूरी दी थी। रेल मंत्री ने गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह को ट्रेन की स्वीकृति का पत्र भेजा। रेल मंत्री ने दोनों ही सांसदों द्वारा इस रेल को शुरू करने के लिए लिखे गए पत्रों का उल्लेख किया। ट्रेन की मंजूरी मिलने पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक्स पर लिखा कि ग्वालियर-चंबल के यात्रियों द्वारा लंबे समय से उठाई जा रही मांग को पूरा करने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। गुना क्षेत्र के यात्री विशेषकर बेंगलुरु में कार्यरत मेरे युवा साथी जल्द ही इस रेल सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

दूसरी तरफ ग्वालियर के सांसद भारत सिंह कुशवाह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ग्वालियर से बेंगलुरु के बीच सीधी ट्रेन संख्या 11085/11086 की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री जी, केंद्रीय रेल मंत्री जी और मुख्यमंत्री जी का ग्वालियर अंचल की समस्त जनता-जनार्दन की ओर से बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दोनों नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि मैं समझता हूं कि इन दोनों सांसदों को इस नई ट्रेन के एक ही कोच में बैठकर आरोप-प्रत्यारोपों पर कुश्ती करना चाहिए। जो कोच से बाहर आएगा वो जीतेगा और उसी को श्रेय मिल जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।

मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी

मंत्री विजयवर्गीय ने जल संकट पर बैठक बुलाई, लेकिन अधिकांश विधायक और अधिकारी अनुपस्थित रहे। पानी की कमी को लेकर क्षेत्रीय शिकायतें जारी हैं।

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा

सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन और आरक्षण को लेकर फैसला सुनाया है। धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, कोर्ट ने साफ किया।

19 साल तक सोता रहा आईडीए, आंखों पर पट्टी बांधे बैठे रहे विभाग, सुपर कॉरिडोर की जमीन पर सुरेश भदौरिया का खेल

सुपर कॉरिडोर की 51 एकड़ जमीन पर एमओयू के बाद भी विकास नहीं हुआ। सुरेश भदौरिया के फर्जी मेडिकल कॉलेज घोटाले में शामिल होने से मामला गरमाया।

दिवाली से पहले मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले, देखें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले दिवाली से पहले लिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कई योजनाओं को मंजूरी मिली।

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध, स्टॉक नष्ट करने के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध के साथ स्टॉक नष्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कदम किसान और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों और लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर कॉन्स्टेबल नियुक्ति

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। उज्जैन एसपी ने औपचारिकताएं पूरी कीं।