एक्टर कमल हासन को कर्नाटक हाईकोर्ट की फटकार, कहा-भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अधिकार नहीं

Date:

नई दिल्ली। कन्नड़ और तमिल भाषा के विवाद में फंसे एक्टर कमल हासन को कर्नाटक हाईकोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि आपको बोलने का अधिकार है, लेकिन भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं।

उल्लेखनीय है कि कमल हासन की नई फिल्म ठग लाइफ 5 जून को रिलीज होने वाली है। इसके ऑडियो लॉन्च के दौरान कमल हासन ने कहा था कि कन्नड़ भाषा का जन्म तमिल से हुआ है। कमल हासन के इस बयान पर बवाल मच गया। यह इतना बढ़ा कि हाईकोर्ट तक पहुंच गया। कर्नाटक हाईकोर्ट में जस्टिस एम. नागप्रसन्ना की बेंच ने एक्टर को कड़ी फटकार लगाई। एक्टर कमल हासन ने इस मामले पर माफी मांगने से भी इंकार कर दिया था। उनका कहना था कि यह बयान एकता बढ़ाने के इरादे से दिया था। कोर्ट ने कहा कि आपको बोलने का अधिकार है, लेकिन भावनाओं को ठेस पहुँचाने का नहीं। अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर इस हद तक छूट नहीं दी जा सकती कि इससे जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचे। हम अब यह आप पर छोड़ रहे हैं, अगर आपने किसी को ठेस पहुंचाई है तो माफी मांगें।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

विधायकों के बाद सांसद भी छोड़ रहे ममता का साथ, सुखेंदु रॉय-काकोली घोष के नेतृत्व में कई सांसदों ने भूपेंद्र यादव के घर की...

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार के बाद ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी  में लगातार टूट हो रही है। पहले विधायकों ने आंख दिखाई, अब सांसद भी ममता का मोह त्यागने में लगे हैं।  सुखेंदु रॉय और काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस के 10 से अधिक सांसदों ने सोमवार को शुभेंदु अधिकारी के साथ मुलाकात की है।