आप की रैली की अनुमति नहीं मिलने पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा- इस तरह से तानाशाही करना सही नहीं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। आबकारी नीति गड़बड़ी में कोर्ट से बरी होने के बाद आम आदमी पार्टी ने कल रविवार को जंतर-मंतर पर रैली का आयोजन किया था। दिल्ली पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी है। इस पर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह की तानाशाही सही नहीं है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि आम आदमी पार्टी की कल एक मार्च को जंतर–मंतर पर रैली थी। कई दिनों पहले से ये रैली घोषित हो गई थी। अभी आखिरी वक्त में इन लोगों ने पुलिस से रैली कैंसिल करवा दी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि क्या ये कल कोर्ट के आदेश का परिणाम है? रैली करना, अपनी बात रखना, ये तो सभी का संवैधानिक अधिकार है। इस तरह से तानाशाही करना सही नहीं. हमें रैली करने दी जाए।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी एक्स पर लिखा, कि दिल्ली में जंतर मंतर आंदोलन के लिए निर्धारित जगह है जहां आंदोलन की अनुमति देना दिल्ली पुलिस की जिम्मेदारी है, लेकिन भाजपा की घबराहट देखिए, अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को जंतर मंतर पर सभा करने की इजाजत नहीं दी। मैंने कई बार दिल्ली पुलिस कमिश्नर को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठता। इधर, आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि की रैली अपने निर्धारित समय पर निकलेगी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि सभी साथी ध्यान दें। सुबह जंतर मंतर के लिए तय कार्यक्रम के हिसाब निकलना है. कोई भी कार्यक्रम में बदलाव नहीं हुआ है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

CJI सूर्यकांत ने Gen Z को कहा, ‘कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं’

CJI सूर्यकांत ने युवा कानून स्नातकों को कहा, कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं। उन्होंने साहस और न्याय की रक्षा पर जोर दिया।