शिलांग में राजा के साथ सोनम का वीडियो सोशल मीडिया पर, एक यूट्यूबर के कैमरे में कैद हुए थे दोनों

Date:

इंदौर। एक यूट्यूबर देवेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर राजा और सोनम रघुवंशी का फोटो डाला है। उसका दावा है कि ये सोनम और राजा का मेघालय में सोहरा के डबल डेकर रूट ब्रिज से गुजरने के दौरान का है। उसने लिखा है कि वीडियो 23 मई को सुबह 9.45 का है, जो संयोगवश अचानक शूट हुआ है।

देवेंद्र सिंह ने वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर लिखा है कि मैं 23 मई 2025 को मेघालय के डबल डेकर रूट ब्रिज गया था और वहां वीडियो रिकॉर्ड किए थे। कल जब मैं अपने वीडियो चेक कर रहा था, तो मुझे इंदौर वाले कपल की रिकॉर्डिंग मिली। ये सुबह करीब 9:45 बजे का समय था, जब हम नीचे जा रहे थे और वह कपल ऊपर की ओर रहा था। वे नोंग्रियाट गांव में रात बिताने के बाद वापस जा रहे थे। उसने लिखा है कि मुझे लगता है कि यह उस कपल की आखिरी रिकॉर्डिंग है। सोनम ने वही सफेद शर्ट पहनी हुई थी, जो बाद में राजा के पास मिली थी। मुझे उम्मीद है कि यह वीडियो मेघालय पुलिस को पूरे मामले को जोड़ने में मदद करेगा।

एक दूसरे वीडियो की बात भी लिखी

देवेंद्र सिंह ये भी लिखा हैमेरे पास एक और वीडियो है, जिसमें 3 अन्य लोग भी देखे जा सकते हैं। उन्होंने राजा-सोनम से 20 मिनट पहले यात्रा शुरू की थी और पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया था। आप इसे मेघालय पुलिस तक पहुंचाने के लिए शेयर कर सकते हैं।

सफेद रंग की टीशर्ट पहने है सोनम

वीडियो में सोनम सफेद रंग की टीशर्ट पहने हुए थी और उसके हाथ में एक लाठी भी थी, जबकि राजा उसके पीछे चल रहा था। राजा ने पानी की बोतलें पकड़ रखी थी और कंधे पर जैकेट टांग रखा था। सोनम की हाथ में एक सफेद रंग की पॉलिथीन भी थी। संभवत: उसमें भी जैकेट रखा था, जो राजा की हत्या के बाद सोनम ने विशाल को दे दिया था।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related