पीएम मोदी ने बहरीन के किंग और सऊदी के क्राउन प्रिंस को किया फोन, भारतीय समुदाय की सुरक्षा को लेकर की चर्चा

0

नई दिल्ली। ईरान हमलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बहरीन के किंग और सऊदी के प्रिंस से बात की। पीएम ने इस दौरान भारतीयों की सुरक्षा को लेकर उनसे चर्चा की। पीएम मोदी ने इन दोनों देशों पर हुए हमलों की निंदा की।

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि बहरीन के किंग हमाद बिन ईसा अल खलीफ़ा के साथ फोन पर अच्छी बातचीत हुई। भारत बहरीन पर हुए हमलों की निंदा करता है और इस मुश्किल समय में वहां के लोगों के साथ खड़ा है। मैं बहरीन में भारतीय समुदाय को दिए गए लगातार सपोर्ट के लिए उनका शुक्रिया अदा करता हूं। पीएम मोदी ने बताया कि सऊदी के प्रिंस से भी उनकी बात हुई। प्रधानमंत्री ने कहा, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ पश्चिम एशिया में बदलते हालात पर चर्चा की। भारत सऊदी अरब पर हाल ही में हुए हमलों की निंदा करता है, जो उसकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन है। हम इस बात पर सहमत हुए कि इलाके में शांति और स्थिरता जल्द से जल्द वापस लाना सबसे जरूरी है। मैंने इस मुश्किल समय में भारतीय समुदाय की भलाई का ध्यान रखने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here