लखनऊ में पकड़ी गईं उज्बेक युवतियों से जासूसी का शक, खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर
लखनऊ में उज्बेकिस्तान की दो युवतियों के अवैध रूप से रहने का मामला सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। युवतियों की गतिविधियों पर जासूसी का संदेह जताया जा रहा है, जिसके चलते खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- लखनऊ में पति ने बैंक मैनेजर पत्नी को मारी गोली, फिर बहन को मारकर दे दी जान
- देशभर में फिर सक्रिय हुआ मानसून, दिल्ली से मध्य प्रदेश तक भारी बारिश का अलर्ट; कई राज्यों में सतर्कता
- देशभर में फिर सक्रिय हुआ मानसून: हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, असम में बाढ़ से बढ़ी चिंता; MP समेत कई राज्यों में बदले हालात
- Delhi Rain Alert: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी;
- IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर, दिल्ली-MP समेत कई राज्यों में मानसून गतिविधि तेज
- Himachal Pradesh Weather Alert: 6 दिन तक भारी बारिश का खतरा! Landslide, Flash Flood का अलर्ट, स्कूल बंद…
बिना पासपोर्ट और वीजा के भारत में कैसे पहुंचीं?
इन युवतियों की पहचान होलिडा और नीलोफर के रूप में हुई है। उनके पास पासपोर्ट और वीजा नहीं मिला है, जिससे यह सवाल उठता है कि वे दिल्ली से लखनऊ तक कैसे पहुंचीं और यहां कब से रह रही थीं। सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उन्होंने भारत में कहां-कहां यात्रा की और किन लोगों से संपर्क में रहीं।
प्लास्टिक सर्जरी का भी शक
एक और चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि इन युवतियों ने प्लास्टिक सर्जरी कराई थी, जिससे उनके असली पहचान छुपाने की आशंका है। इससे जासूसी की आशंका और भी मजबूत हो गई है।
संदिग्ध महिला ‘लोलो’ की भूमिका पर संदेह
दोनों युवतियों को लखनऊ में लाने वाली लोलो नामक महिला पर भी संदेह गहराता जा रहा है। लोलो के खिलाफ उज्बेकिस्तान में लुकआउट नोटिस जारी हो चुका है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जब एफआरआरओ और पुलिस की टीम ने छापा मारा, तो लोलो उसी होटल के एक कमरे में मौजूद थी, लेकिन पुलिस की भनक लगते ही वह फरार हो गई।
विभूतिखंड में उज्बेक महिला की रहस्यमयी मौत से जुड़ रहा मामला?
यह मामला तब और संदिग्ध हो गया जब हाल ही में विभूतिखंड के एक होटल में उज्बेक महिला का शव मिला था। उसकी मौत रहस्यमयी हालात में हुई थी। जांच अधिकारी महेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल, खुफिया एजेंसियां और पुलिस टीम दोनों युवतियों से पूछताछ कर रही हैं और मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कोणों की भी छानबीन जारी है।



