एयर इंडिया उड़ान में ‘बम’ लिखे नोट से हड़कंप, सुरक्षा जांच के बाद कुछ संदिग्ध नहीं मिला
मुंबई से दिल्ली पहुँची एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2954 में उस समय अफरा‑तफरी मच गई जब क्रू‑मेंबर को एक टिशू पेपर मिला, जिस पर लिखा था कि एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2948 में बम है। तुरंत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और दिल्ली पुलिस को सूचना दी गई और विमान की गहन तलाशी ली गई। शुरुआती जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला,
👉 यह भी पढ़ें:
- महंगे ईंधन ने बिगाड़ा एयर इंडिया का उड़ान प्लान, तीन महीने तक कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद
- हवा में ही बंद हो गया एयर इंडिया के विमान का इंजन, पायलट ने पैन-पैन अलर्ट देकर उतारा विमान
- आसमान में मचा हड़कंप: धुएं के बीच एअर इंडिया विमान की लखनऊ में आपात लैंडिंग, यात्रियों में दहशत
- एयर इंडिया के लंदन जाने वाले विमान में आई तकनीकी खराबी, सात घंटे हवा में रहने के बाद वापस दिल्ली लौटी फ्लाइट
इस घटना से कुछ ही दिन पहले, शनिवार को बर्मिंघम‑दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक उड़ान को बम‑धमकी मिलने के बाद सऊदी अरब के रियाद में आपात तौर पर उतारना पड़ा था। उस मामले में भी विस्तृत तलाशी के बाद कोई खतरनाक सामग्री नहीं मिली थी।


