आखिर कैसे मिला डीजल में पानी, क्या करता है ‘जिम्मेदार’ प्रशासन?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

रतलाम के एक पेट्रोल पंप वाले ने गलती से ही सही प्रदेश के पेट्रोल पंपों की हकीकत उजागर कर दी है। हर साल बारिश में पूरे प्रदेश में हजारों की संख्या में गाड़ियों के इंजिन पानी मिले पेट्रोल-डीजल के कारण खराब होते हैं, लेकिन संबंधित विभाग कभी जागते नहीं। ग्राहक अपने स्तर पर शिकायत करने जाता है तो उसे फटकार कर भगा दिया जाता है। कोई बहुत ही हिम्मती निकला तो उपभोक्ता फोरम के चक्कर लगाता रहता है, लेकिन होता कुछ नहीं।

वो तो अच्छा हुआ कि सीएम साहब के काफिले की गाड़ियों में पानी मिला डीजल भरा गया। जब एक साथ 19 इनोवा बंद हो गई तो सच्चाई का पता चला। आनन-फानन में मौके पर खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी और तहसीलदार से लेकर सारे अफसर पेट्रोल पंप पहुंच गए और उसे सील करवा दिया। खाद्य विभाग के अधिकारियों और तहसीलदारों से पूछा जाना चाहिए कि बारिश में उन्होंने अपने कार्यकाल में कितने पंपों का निरीक्षण किया? कितने पंपों को चेतावनी दी और कितनों को सील करने की कार्रवाई की।

👉 यह भी पढ़ें:

सीएम साहब, आप बुरा मत मानिएगा लेकिन इन अधिकारियों से आपको ही यह सवाल करना चाहिए। हर बारिश में आपके प्रदेश की जनता यह मुसीबत झेलती है। इतना बड़ा अमला है, लेकिन इनमें से अधिकांश को सिर्फ मासिक चढ़ावे के अलावा कुछ नहीं सूझता। हां, अगर मासिक चढ़ावा नहीं आया तो फिर चमकाने की कार्रवाई करने जरूर जाते हैं।

आखिर यह किसकी जिम्मेदारी है कि महंगे दामों पर पेट्रोल-डीजल खरीद रही जनता को बिना मिलावट ईंधन मिले? यह कौन चेक करेगा कि पेट्रोल पंपों पर टैंकों को बारिश के पानी से बचाने की व्यवस्था की गई है या नहीं? अगर नहीं है तो उसे करवाने की जिम्मेदारी किसकी है? क्या इसके लिए अलग से विभाग बनाना होगा?

पहले मिलावटी पेट्रोल-डीजल पर कार्रवाई होती भी थी, लेकिन अब तो वो भी नहीं होती। कहीं कार्रवाई हुई भी तो कुछ मासिक चढ़ावा तय कर फिर से खुली छूट दे दी जाती है। प्रदेश के अधिकांश पेट्रोल-पंप पर माप में गड़बड़ी होती है। इसके लिए भी सरकारी अमला है, लेकिन वह कभी पेट्रोल पंपों पर झांकने भी नहीं जाता। बस हर माह मानदेय मिलता रहना चाहिए।

सीएम साहब, यही मौका है। एक बार नकेल कस दीजिए। फिर आपका अमला भी सही हो जाएगा और पेट्रोल पंप वाले भी। नहीं तो यह सिलसिला जारी रहेगा और आपकी जनता परेशान होती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।

अपमान का घूंट पीकर भी सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में पहुंचे विजयवर्गीय, सीएम के आने से पहले ही मार गए कलटी!

सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी सीमित रही। सीएम के आने से पहले ही विजयवर्गीय मंच से चले गए।

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और फायरिंग की घटनाएं

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और गोलीबारी से 15 घर जल गए। कामजोंग जिले में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत और कई घायल।

CJP प्रोटेस्ट में लगे ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे, 300 लोगों पर FIR

गोवा में CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदुत्व मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। 300 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत, ट्रक चालक और मालिक गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत हुई। ट्रक चालक और मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने मुआवजा घोषित किया।

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की। मध्य प्रदेश सरकार ने भी आर्थिक सहायता का ऐलान किया।