सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 288 और निफ्टी 88 अंक नीचे गिरा

Date:

मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को गिरावट के साथ शेयर बाजार बंद हुई। बीएसई सेंसेक्स 287.60 अंकों (0.34 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 83,409.69 अंकों पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 50 भी 88.40 अंकों (0.35%) के नुकसान के साथ 25,453.40 अंकों पर आकर बंद हुआ।

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 14 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जबकि 16 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही। दूसरी तरफ निफ्टी 50 की 50 में से 22 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 28 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा स्टील के शेयर सबसे ज्यादा 3.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि बजाज फिनसर्व के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स में आज एशियन पेंट्स के शेयर 2.15 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.60 प्रतिशत, ट्रेंट 1.43 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.38 प्रतिशत, सनफार्मा 0.77 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.65 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.53 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.48 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.38 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.30 प्रतिशत, टाइटन 0.14 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.14 प्रतिशत और इंफोसिस के शेयर 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए। लार्सन एंड टुब्रो के शेयर 1.89 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.48 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.30 प्रतिशत, बीईएल 1.23 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.94 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.94 प्रतिशत, एसबीआई 0.86 प्रतिशत, रिलायंस 0.66 प्रतिशत, आईटीसी 0.55 प्रतिशत, एटरनल 0.48 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.36 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.28 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.27 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.19 प्रतिशत और टीसीएस के शेयर 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अजमेर। अजमेर में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पुष्कर घाटी में 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक बच्चे व एक सवारी की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में से पांच की हालत गंभीर है। पुलिस के अनुसार एक ही परिवार के करीब 31 लोग प्राइवेट मिनी बस में अजमेर से पीसांगन मायरा भरने जा रहे थे।  इसी दौरान बस अनियंत्रित हो गई हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इलाज के दौरान अस्पताल में दूसरे व्यक्ति की मौत हुई है। घायलों का उपचार अजमेर जेएलएन अस्पताल में किया जा रहा है। पड़ताल में सामने आया कि बस पहले भी खराब होकर रुक गई थी। इसके बाद वापस स्टार्ट होकर चली थी। हादसे की असल वजह जांच के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल 29 लोगों का इलाज चल रहा है।