नई दिल्ली। अहमदाबाद हादसे के बाद एयर इंडिया के विमानों में लगातार तकनीकी खराबी सामने आ रही है। अब दिल्ली से वॉशिंगटन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। वियना में ईंधन भरने के लिए फ्लाइट के ठहराव के बाद खराबी का पता चला। इसके बाद फ्लाइट को रद्द कर दिया।
एयर इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार दो जुलाई को नई दिल्ली से वॉशिंगटन डीसी जा रहे विमान संख्या AI103 को वियना में ईंधन भरने के लिए रोका गया था। ईंधन भरने के दौरान नियमित जांच के वक्त विमान तकनीकी खराबी का पता लगा। इस खराबी को ठीक करने के लिए अतिरिक्त समय की जरूरत थी। इसके कारण विमान की वियना से वाशिंगटन डीसी तक की यात्रा रद्द कर दी गई और यात्रियों को उतार दिया गया। वीजा-मुक्त प्रवेश के लिए पात्र यात्रियों या वैध शेंगेन वीजा वाले यात्रियों को अगली उपलब्ध उड़ान तक वियना में होटल में रहने की सुविधा प्रदान की गई। प्रवेश की अनुमति के बिना वाले यात्रियों के लिए ऑस्ट्रियाई अधिकारियों की ओर से आव्रजन और सुरक्षा मंजूरी मिलने तक रहने की व्यवस्था की गई। इसके बाद वॉशिंगटन डीसी से वियना होते हुए दिल्ली जाने वाली उड़ान AI104 भी रद्द कर दी गई और प्रभावित यात्रियों को दिल्ली के लिए वैकल्पिक उड़ानों में बुक किया गया। साथ ही उनकी प्राथमिकताओं के आधार पर पूरा रिफंड दिया गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- Air India की अबू धाबी फ्लाइट इंजन खराबी से कोच्चि लौटी
- Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, गांजे का मामला उजागर होने के बाद फैसला
- गांजा पीकर उड़ा रहा था एयर इंडिया का विमान, पायलट का दूसरा डोप टेस्ट भी फेल
- विमान में टर्बुलेंस के बाद पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव, 300 फीट नीचे आया था Air India का विमान; अब सरकार ने दिए जांच के आदेश
- Air India फ्लाइट टर्बुलेंस के मामले में एक्शन, डीजीसीए ने दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
- Air India: फुकेत से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में टर्बुलेंस, कई यात्री और चालक दल के सदस्यों को लगी चोट



