महाराष्ट्र सरकार ने पेश किया बजट, किसानों के लिए चार नई योजनाएं, अजित पवार के नाम पर बनेगा स्मारक

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने बजट पेश कर दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण पशुधन उद्यमी योजना शुरू की जाएगी। इसके साथ ही महाराष्ट्र प्राकृतिक खेती अभियान भी चलाया जाएगा, ताकि किसानों को रसायन मुक्त खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

सीएम ने कहा कि महाराष्ट्र के बजट में कृषि क्षेत्र को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है। सरकार ‘एग्री स्टैक’ योजना लागू करेगी, जिसके तहत महाराष्ट्र किसानों की पहचान पत्र प्रणाली बनाने वाला देश का पहला राज्य बनेगा। इसके तहत किसानों की विशेष पहचान बनाई जाएगी, जिससे योजनाओं का लाभ सीधे उन्हें मिल सकेगा। सरकार के अनुसार अब तक लगभग एक करोड़ किसानों की आईडी तैयार की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह बजट विकसित महाराष्ट्र की झलक दिखाता है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र देश की आर्थिक इंजन है और देश को पाँच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में राज्य का बड़ा योगदान रहेगा। प्रादेशिक संतुलित विकास के लिए चार प्रमुख केंद्र तय किए गए हैं, जिनके तहत 16 उपकेंद्र निर्धारित किए गए हैं और आने वाले हर बजट में इसकी झलक दिखाई देगी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट पर बोलते हुए कहा कि यह बजट वर्ष 2047 के विकास की दिशा में आगे बढ़ने वाला है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के दीर्घकालिक विकास को ध्यान में रखकर योजनाएं तैयार कर रही है। मुख्यमंत्री ने पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार को याद करते हुए कहा कि उनका दिल भारी है। उन्होंने बताया कि अजित दादा ने 11 बार बजट पेश किया था और उनके सख्त स्वभाव की वजह से प्रशासन में अनुशासन और कार्यकुशलता की परंपरा बनी रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके काम को श्रद्धांजलि देने के लिए उनका एक भव्य स्मारक बनाया जाएगा। इसके साथ ही उनके नाम पर एक नागरिक पुरस्कार भी शुरू किया जाएगा।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पटना के दुर्गा मंदिर में मिला डेढ़ साल के मासूम का सिर, पुलिस जांच में जुटी

पटना के दुर्गा मंदिर में डेढ़ साल के मासूम का सिर मिला। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

जामिया में छात्रों और गार्ड्स के बीच झड़प, कक्षाएं अब ऑनलाइन होंगी

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों और गार्ड्स के बीच झड़प के बाद प्रशासन ने कक्षाओं को ऑनलाइन मोड में चलाने का निर्णय लिया है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

28KM माइलेज वाली Maruti Victoris Aurum हाइब्रिड एडिशन लॉन्च, जानें कीमत

मारुति विक्टोरिस हाइब्रिड एडिशन लॉन्च, 28KM माइलेज के साथ ₹22,990 एक्सेसरी किट। जानें कीमत, फीचर्स और बिक्री रिकॉर्ड।

निर्माण स्थल पर धमाके से उड़े हाथ-पैर, सड़क काम में 4 की मौत

आंध्र प्रदेश के अनंतागिरि मंडल में सड़क निर्माण हादसा हुआ। धमाके से पांच लोगों की मौत, सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा जरूरी हो गई है।

देवास में 20 दिनों में 13 मौतें, 4 दोस्तों की जान गई, ग्रामीण बोले जहरीली शराब

देवास में 20 दिनों में 13 मौतें हुईं, जिनमें 4 दोस्तों की जान गई। ग्रामीणों का आरोप जहरीली शराब पर है। प्रशासन ने इसे भ्रामक बताया।

एमपी में विधायक निधि और खरीदी में गड़बड़ी, उमंग सिंघार ने की निष्पक्ष जांच की मांग

मध्य प्रदेश में विधायक निधि और खरीदी में गड़बड़ी पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। रेट ऑफ शेड्यूल में अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है।

क्या किसी महिला अफसर के हाथ होगी एमपी पुलिस की कमान, चर्चा में प्रज्ञा ऋचा श्रीवस्तव का नाम

मध्य प्रदेश पुलिस के नए डीजीपी पद के लिए प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव, वरुण कपूर और उपेंद्र जैन प्रमुख दावेदार हैं। प्रज्ञा पहली महिला डीजीपी बन सकती हैं।

इंदौर में वाटर पार्क संचालक से आईपीओ और शेयर का झांसा देकर 8.5 लाख की ठगी

इंदौर में वाटर पार्क संचालक से आईपीओ और शेयर का झांसा देकर 8.5 लाख की ठगी हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट नहीं, अमरकंटक में ठंडक बढ़ी

मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट नहीं है। अमरकंटक में ठंडक बढ़ी और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

MP Semiconductor Summit: इंदौर में दो कंपनियों ने ₹1,210 करोड़ निवेश प्रस्ताव पेश

मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 में इंदौर में ₹1,210 करोड़ के निवेश प्रस्ताव पेश किए गए। लालवाला इंडस्ट्रीज़ और ट्रूचिप सॉल्यूशंस ने प्रमुख योजनाएं साझा कीं।