इंडिया गठबंधन ने संसद सत्र के लिए बनाई रणनीति, 24 दलों ने ऑनलाइन बैठक में लिया हिस्सा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंडिया गठबंधन ने संसद सत्र के लिए बनाई रणनीति, 24 दलों ने ऑनलाइन बैठक में लिया हिस्सा

‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस में शामिल विपक्षी दलों ने संसद के आगामी मानसून सत्र को लेकर शनिवार शाम एक ऑनलाइन बैठक की। इस बैठक में 24 विपक्षी दलों ने भाग लिया और संसद में उठाए जाने वाले प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की।

👉 यह भी पढ़ें:

Congress Appoints Pramod Tiwari Deputy Leader And Rajani Patil Whip In  Rajya Sabha | UP Politics: कांग्रेस ने राज्यसभा में प्रमोद तिवारी को बनाया  उपनेता, रजनी पाटिल को भी मिली बड़ी ...

बैठक के बाद कांग्रेस नेता और राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि देश और जनता से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई और सर्वसम्मति से आठ प्रमुख मुद्दों को संसद में उठाने का निर्णय लिया गया।

प्रमोद तिवारी ने कहा,बैठक में देश से जुड़े जिन विषयों पर चर्चा हुई, उनमें सबसे प्रमुख थे पहलगाम हमला, ऑपरेशन सिंदूर, युद्धविराम और ट्रेड को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान, बिहार में एसआईआर के नाम पर हो रही वोटबंदी, विदेश नीति, परिसीमन, और देश में दलित, पिछड़े, आदिवासी, महिला व अल्पसंख्यक वर्गों पर अत्याचार।

बैठक में शामिल प्रमुख नेता

बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी, समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव, शिवसेना (उद्धव गुट) प्रमुख उद्धव ठाकरे, राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह और भाकपा (माले) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

ट्रंप के दावे पर फिर विरोध

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार दावा कर चुके हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम उनकी मध्यस्थता से संभव हो पाया था। भारत पहले भी इस दावे को सिरे से नकार चुका है और स्पष्ट किया है कि यह सहमति पूरी तरह द्विपक्षीय थी, न कि किसी तीसरे पक्ष की भूमिका से।

21 जुलाई से शुरू हो रहा है मानसून सत्र

विपक्षी दलों ने एनडीए सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। 21 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में ‘इंडिया’ गठबंधन इन आठ मुद्दों को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश करेगा।

इस गठबंधन में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, वामपंथी दल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और अन्य क्षेत्रीय पार्टियां शामिल हैं। इस एकजुटता का मकसद बीजेपी और एनडीए के खिलाफ मजबूत विपक्ष खड़ा करना है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।