इसे मामूली तस्वीर मत समझिए, यह इंदौर की राजनीतिक बिसात है, इसमें कई चेहरे खेल रहे हैं शह और मात का खेल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। इंदौर सफाई में लगातार आठवीं बार नंबर वन तो आ गया, लेकिन इस बार राजनीति भी नंबर वन हो रही है। अवॉर्ड मिलने वाले दिन शाम को मध्यप्रदेश के सर्वशक्तिमान मंत्री इंदौर पहुंचे और एयरपोर्ट पर हार-फूल पहन कर अपने समर्थकों से जश्न मनवा लिया। इस जश्न में इंदौर को सफाई में नंबर वन लाने वाला कोई नहीं था।

अब कहानी थोड़ी आगे बढ़ती है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव को अगले दिन इंदौर आना था। जब महापौर को पता चला कि सारी महफिल मंत्रीजी लूट ले गए हैं, तब उनका माथा ठनका। महापौर ने सोचा सारी मेहनत नगर निगम की और जिसका सफाई से कोई लेना-देना नहीं वह हीरो बना फिर रहा है। फिर क्या था, महापौर ने भी पूरी ताकत लगा दी। इसका परिणाम यह हुआ जब अवॉर्ड के साथ महापौर इंदौर पहुंचे तो जोरदार स्वागत हुआ। माहौल ऐसा बना कि मंत्रीजी का जश्न पीछे रह गया।

👉 यह भी पढ़ें:

सीएम के विदेश दौरे से बिगड़ा संतुलन

यह सब जब हुआ तो सीएम विदेश दौरे पर थे। अगर भारत में होते तो शायद अवॉर्ड लेने भी पहुंच जाते। दिल्ली नहीं भी जाते तो इंदौर आ ही जाते। ऐसे में मंत्रीजी को झांकीबाजी का मौका नहीं मिलता और महापौर को भी उचित सम्मान मिल जाता। और तब राजनीतिक के संतुलन का पलड़ा भी नहीं डोलता।

सीएम के आते ही की जमावट

महापौर पुष्यमित्र भार्गव काफी हद तक अपनी रणनीति में सफल रहे, लेकिन अब सीएम के साथ झांकी बाकी थी। सीएम के भोपाल आते ही महापौर ने जमावट शुरू की, लेकिन तब भी यह डर बना हुआ था कि मंच कोई और न लूट ले जाए। इसीलिए मंत्री तुलसी सिलावट और भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा को इस मिशन में शामिल किया। इसके बाद नगर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा, अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा आदि इस मिशन के हिस्सा बने। फिर सामने आई सीएम के साथ अवॉर्ड लिए विजयी मुस्कान वाली तस्वीर।

अब क्या आगे भी यही होगा क्या

स्वच्छता अवॉर्ड के बहाने ही सही इंदौर की एकतरफा शांत पड़ी राजनीति में किसी ने एक पत्थर तो मार ही दिया है। यह बात सामने वाला तो नहीं ही समझेगा, लेकिन अगर ऐसे ही और पत्थर उछाले जाते रहे तो हलचल मची रहेगी। इंदौर भाजपा के लोग महापौर की इस बात के लिए तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने एक कोशिश तो जरूर की। भले ही इसे श्रेय लेने की राजनीति कहें या अपने अधिकार के लिए लड़ने की कोशिश।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल एयरपोर्ट पर शिवराज की सुरक्षा में हुई थी बड़ी चूक, बिना सूचना फ्लाइट व सीट बदली

भोपाल एयरपोर्ट सुरक्षा चूक के चलते मंत्री शिवराज सिंह चौहान को फ्लाइट में सीट बदलने से असुविधा हुई। प्रोटोकॉल उल्लंघन की शिकायत की गई।

सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन : देवास के DIC महाप्रबंधक डावर सस्पेंड, ठेकेदार पर 10 लाख का जुर्माना

देवास के महाप्रबंधक सस्पेंड: सीएम मोहन यादव ने जनसमस्याओं में लापरवाही पर DIC प्रमुख को हटाया, नल-जल योजना में ठेकेदार पर 10 लाख का जुर्माना लगाया।

आईपीएल 2027 में रोहित शर्मा फिर संभालेंगे मुंबई इंडियंस की कमान

रोहित शर्मा फिर मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे। आईपीएल 2027 में टीम की कमान उनके हाथों में होगी।

ये सिरदर्द मोल लिया : सूरज बड़जात्या के प्रेम की वीगन दुकान का पुराना सामान!

सूरज बड़जात्या की नई फिल्म में पुराने प्रेम और पारिवारिक रस्मों का दोहराव है। फिल्म में सामाजिक मुद्दों की गहराई कम और संवाद उपदेशात्मक हैं।

सीमांकन के लिए सांवेर एसडीएम कार्यालय के बाबू ने मांगी ढाई लाख की रिश्वत, लोकायुक्त ने दर्ज किया केस

सांवेर एसडीएम कार्यालय में बाबू ने जमीन सीमांकन के लिए रिश्वत मांगी। लोकायुक्त ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

सुकेश चंद्रशेखर की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद, नेटफ्लिक्स को लीगल नोटिस मिला

सुकेश चंद्रशेखर की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद बढ़ गया है। नेटफ्लिक्स को लीगल नोटिस भेजकर डॉक्यूमेंट्री की रिलीज़ रोकने और पक्ष दिखाने की मांग की गई।

ममता बनर्जी को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ी राहत, ऋतब्रता बनर्जी की नेता प्रतिपक्ष पद की नियुक्ति रद्द

पश्चिम बंगाल नेता प्रतिपक्ष विवाद में हाईकोर्ट ने ऋतब्रता बनर्जी की नियुक्ति रद्द कर दी। अब स्पीकर 10 दिन में नए सिरे से नियुक्ति पर फैसला लेंगे।

IT सेक्टर में बिकवाली से सेंसेक्स 989 अंक गिरा, निफ्टी 277 अंक टूटा

आईटी सेक्टर में बिकवाली के चलते सेंसेक्स 989 अंक टूटा। निफ्टी में भी 277 अंक की गिरावट, बाजार पर चौतरफा दबाव देखने को मिला।

सुप्रीम कोर्ट ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ वीडियो पर रोक लगाने से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने 'वोट चोर, गद्दी छोड़' वीडियो पर रोक लगाने की याचिका खारिज की। अदालत ने कहा, पहले देशवासियों के भाषण पर चर्चा हो।

मोदी कैबिनेट ने परिसीमन बिल में बदलावों को मंजूरी दी, DMK की शर्तें मानी गईं

परिसीमन बिल में बदलावों को मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दी, डीएमके की शर्तें मानी गईं। लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी और महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ।