वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने एक सबा को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज मैं ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार काशी आया हूं। 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, 26 निर्दोष लोगों की कितनी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उनके परिवार की पीड़ा, उन बच्चों का दुख, बेटियों वेदना मेरा हृदय बहुत तकलीफ से गुजरा। तब मैं, बाबा विश्वनाथ से यही मना रहा था कि सभी पीड़ित परिवार को ये दुख सहने की हिम्मत दे।
पीएम मोदी ने कहा कि मैंने अपनी बेटियों के सिंदूर का बदला लेने के लिए जो वचन दिया था, वो भी पूरा हुआ है। ये महादेव के आशीर्वाद से ही पूरा हुआ है। मैं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को उनके चरणों में समर्पित करता हूं। पीएम मोदी ने संबोधन की शुरुआत काशी के हर परिवार को प्रणाम कर की। नम: पार्वती पतये, हर–हर महादेव के साथ संबोधन की शुरुआत की।
👉 यह भी पढ़ें:
- World Environment Day: PM मोदी का बड़ा संदेश, ग्रीन इंडिया को लेकर कही अहम बात
- Subhash Kashyap Death News: PM Modi समेत देश के शीर्ष नेताओं ने जताया शोक
- पीएम मोदी ने दी बकरीद की मुबारकबाद, कहा- “देश में भाईचारा और खुशियां हों मजबूत”
- स्वीडन ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान, विश्व मंच पर बढ़ा भारत का गौरव
2200 करोड़ के 52 प्रोजेक्ट लांच
पीएम मोदी ने काशी में 2200 करोड़ के 52 प्रोजेक्ट लॉन्च किए। साथ ही देशभर के 9.7 करोड़ से अधिक किसानों के लिए सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की। पीएम मोदी ने कहा कि मोदी के विकास का मंत्र है– जो जितना पिछड़ा उसे उतनी ज्यादा प्राथमिकता। इस महीने केंद्र सरकार ने एक और नई योजना को मंजूर दी है जिसका नाम है प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना. इस योजना पर 24 हजार करोड़ रुपये किसानों के कल्याण के लिए खर्च किए जाएंगे।


