बलूच नेता मीर यार की ट्रंप को चेतावनी: बलूचिस्तान बिकाऊ नहीं, पाकिस्तान ने आपको गुमराह किया

0

अमेरिका और पाकिस्तान के बीच हुई तेल डील को लेकर बलूचिस्तान में विरोध तेज हो गया है। बलूच नेता मीर यार बलोच ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुला पत्र लिखते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि पाकिस्तान ने उन्हें बलूचिस्तान की स्थिति और भूगोल को लेकर गुमराह किया है।

This area is not for sale... Baloch leader's blunt statement on Donald  Trump's oil deal|यह क्षेत्र बिकाऊ नहीं है... डोनाल्ड ट्रंप की तेल वाली डील  पर बलूच नेता की दो टूक

मीर यार बलोच ने पत्र में लिखा कि बलूचिस्तान में मौजूद विशाल तेल और खनिज संसाधनों को लेकर पाकिस्तान की ओर से दी गई जानकारी झूठ पर आधारित है। उन्होंने कहा कि जनरल असीम मुनीर ने ट्रंप को भ्रामक और गलत भूगोलिक जानकारी दी है।

बलोच नेता ने ज़ोर देकर कहा कि यह क्षेत्र पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का हिस्सा नहीं, बल्कि ऐतिहासिक रूप से संप्रभु बलूचिस्तान गणराज्य का हिस्सा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह क्षेत्र न तो बिकाऊ है और न ही यहां के संसाधनों का दोहन पाकिस्तान, चीन या किसी अन्य देश द्वारा स्वीकार किया जाएगा।

मीर यार बलोच की इस दो टूक प्रतिक्रिया ने अमेरिका-पाक डील पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई बहस छेड़ दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here