अहमदाबाद। भारत ने टी20 विश्वकप 2026 पर कब्जा जमा लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतने के बाद खुद गेंदबाजी का फैसला लिया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई। भारत ने तीसरी बार जीता टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया है।
अब तक वेस्टइंडीज और इंग्लैंड भी 2-2 बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बने हैं, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को 3 बार जीतने वाला भारत पहला देश बन गया है। टीम इंडिया ने 2007, 2024 और अब 2026 का खिताब जीता है। इससे पहले कोई भी टीम लगातार 2 बार टी20 फॉर्मेट का वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई थी। भारत इस उपलब्धि को हासिल करने वाला भी पहला देश बना है।
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi का बड़ा ऐलान! भारत-न्यूजीलैंड बने Strategic Partners, FTA, Direct Flights और ₹35,000 करोड़ व्यापार लक्ष्य पर ऐतिहासिक समझौता
- PM Modi New Zealand Visit 2026: प्रधानमंत्री मोदी अगले हफ्ते न्यूजीलैंड दौरे पर, Australia और Indonesia भी जाएंगे, व्यापार और निवेश पर रहेगा बड़ा फोकस
- टी20 विश्व कप जीत के जश्न के बीच हार्दिक पांड्या पर तिरंगे के अपमान का आरोप
- टी-20 विश्व कप जीत पर महेंद्र सिंह धोनी ने दी बधाई, गौतम गंभीर और जसप्रीत बुमराह की तारीफ
- टी-20 विश्व कप जीत के बाद गौतम गंभीर का बयान, कहा—मेरी जवाबदेही सोशल मीडिया नहीं, खिलाड़ियों के प्रति है
- भारत तीसरी बार बना टी-20 विश्व कप विजेता, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टीम की जमकर सराहना की
भारतीय टीम टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करने आई थी। संजू सैमसन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज में अर्धशतक लगाया। सैमसन ने 89 रन बनाए, जो इस वर्ल्ड कप में उनका लगातार तीसरा अर्धशतक था। वहीं अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली। ईशान किशन ने भी 25 गेंद में 54 रनों का योगदान दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए थे। यह टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर रहा। इससे पिछला रिकॉर्ड भी भारत के ही नाम था, जिसने 2024 वर्ल्ड कप के फाइनल में 176 रन बनाए थे। अब टीम इंडिया ने अपने ही रिकॉर्ड को बेहतर करते हुए 255 रन बनाए।
बुरी तरह हारी न्यूजीलैंड की टीम
256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई न्यूजीलैंड की टीम कभी जीत की रेस में थी ही नहीं। टिम साइफर्ट के 52 रन और कप्तान मिचेल सैंटनर की 43 रनों की पारी के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया। भारत के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए। अक्षर पटेल ने 3 बल्लेबाजों को आउट किया। हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा ने भी एक–एक विकेट लिया।



