यमन में नाव हादसा: खराब मौसम के कारण 50 से ज़्यादा प्रवासियों की मौत

Date:

यमन में नाव हादसा: खराब मौसम के कारण 50 से ज़्यादा प्रवासियों की मौत

यमन के तटीय इलाक़े में खराब मौसम की वजह से एक नाव पलटने से 50 से अधिक प्रवासियों की मौत हो गई है। हादसे के समय नाव में करीब 150 लोग सवार थे।

Boat capsized: यमन में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत, 14 लापता!: यमन में नाव  पलटने से 13 लोगों की मौत, 14 लापता!

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, यह दुर्घटना यमन के दक्षिणी प्रांत अबयान के पास हुई। अबयान सुरक्षा निदेशालय ने बताया कि तटरेखा के कई हिस्सों में शव बरामद हुए हैं और बचाव अभियान अभी भी जारी है।

इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (IOM) के मुताबिक, मृतकों में अधिकांश इथियोपियाई नागरिक हैं। IOM ने इस हादसे को ‘दिल दहला देने वाला’ बताया है।

ग़ौरतलब है कि हॉर्न ऑफ़ अफ़्रीका से खाड़ी देशों की ओर प्रवास करने वाले लोगों के लिए यमन एक प्रमुख मार्ग है। IOM का अनुमान है कि हाल के महीनों में ऐसे समुद्री हादसों में सैकड़ों प्रवासी मारे गए हैं या लापता हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related