रीजनल पार्क का टेंडर बचाने निकले पिंटू सेठ, इंदौर के कई अधिकारियों ने किया किनारा, अब भोपाल में ‘ब्रह्मास्त्र’ चलाने की तैयारी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। रीजनल पार्क के टेंडर को लेकर मचे बवाल के बाद अब पिंटू सेठ यानी गुरजीत सिंह छाबड़ा उर्फ पिंटू छाबड़ा अब अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। बताया जाता है कि उनके मॉल, होटल और मल्टीप्लेक्स में अब तक परिवार सहित मुफ्त आनंद लेने वाले अधिकारियों ने भी किनारा कर लिया है। अब उनकी उम्मीद भोपाल पर टिकी हुई है। अब वे भोपाल में ‘ब्रह्मास्त्र’ चलाने की तैयारी में हैं।

उल्लेखनीय है कि इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा 55 करोड़ रुपए खर्च कर अरबों रुपए की जमीन पर बनाए गए रीजनल पार्क को मात्र 2 करोड़ 26 लाख रुपए सालाना में पिंटू सेठ की कंपनी को ठेके पर देने की तैयारी है। वर्तमान में इस बदहाल पार्क से भी नगर निगम को 70 लाख रुपए सालाना की कमाई हो रही है। ऐसे में 2 करोड़ 26 लाख में 27 साल के लिए पिंटू सेठ जैसे ख्यात जमीन के सौदागर के हाथ इसे सौंपने पर कई सवाल उठ रहे हैं।

लंबे समय से कब्जे की कोशिश में पिंटू सेठ

पिंटू सेठ अरबों रुपए की इस सार्वजनिक संपत्ति पर कब्जे की कोशिश में लंबे समय से लगे हैं। इसीलिए नगर निगम ने जब भी इसका टेंडर निकाला पिंटू सेठ भी इसमें शामिल हुए, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। एक बार तो टेंडर मंजूर होते-होते रह गया। वर्तमान टेंडर में भी पिंटू सेठ ने सबसे ज्यादा रेट भरा है और इसमें टेंडर प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत की बात भी कही जा रही है, क्योंकि इस टेंडर में आठ बार करेक्शन किए गए हैं। इसमें दर का बढ़ाना भी शामिल है।

अब भी कान्फिडेंस में फर्जीवाड़े के शंहशाह

इस टेंडर पर शहर के नेता और लोग सवाल इसलिए उठा रहे हैं कि जिन लोगों को यह पार्क सौंपा जा रहा है, वह इंदौर के नामी जमीन के जादूगर हैं। पिंटू सेठ का तो कहना ही क्या। लाख विरोध के बाद भी सरकारी विभागों की मिलीभगत से पिंटू सेठ ने एबी रोड पर चाय व्यापारियों के छोटे-छोटे प्लॉटों को जोड़कर दो बड़े मॉल खड़े कर लिए। इसके बाद एक सहकारी संस्था की विवादित जमीन पर सी 21 बिजनेस पार्क खड़ा कर लिया। एबी रोड से लेकर बायपास तक पिंटू सेठ का कब्जा है। इसीलिए उनका कान्फिडेंस हाई है कि वे एक बार फिर फर्जीवाड़े में सफल हो जाएंगे।

पिंटू सेठ के इशारे पर चलते हैं कई विभाग

बताया जाता है कि बिहार से आकर इंदौर में जमीनों के सबसे बड़े जादूगर बने पिंटू सेठ के दबदबे का आलम यह है कि कई विभाग तो सिर्फ उनके इशारे पर ही चलते हैं। इंदौर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, नगर एवं ग्राम निवेश विभाग, सहकारिता से लेकर कई विभागों में पिंटू सेठ की धमक है। कई विभागों के अधिकारी तो उनके मॉल में खरीदारी कर और परिवार को पिक्चर दिखा कर ही खुश हो जाते हैं। बाकी सेठ के पास लक्ष्मी रूपी ‘ब्रह्मास्त्र’ तो है ही। तभी तो वे हर विभाग से फर्जी एनओसी भी ले आते हैं और शहर की मुख्य सड़कों पर सबकी आंखों के सामने बड़ी-बड़ी इमारतें खड़ी कर लेते हैं।

हंगामा मचा तो अधिकारी कर रहे किनारा

पिंटू सेठ को मुगालता है कि उनके हर फर्जीवाड़े में सारे विभागों के अधिकारी साथ देंगे। सब उनके गुलाम जो हैं। इसी मुगालते में वे रीजनल पार्क का टेंडर बचाने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि कई अधिकारियों ने उनसे मिलने तक से इनकार कर दिया। कई ने यह कह दिया कि वे घर पर नहीं मिलते। कई ने कहा कि रविवार होने के कारण वे शहर से बाहर हैं। इनमें से कुछ अधिकारी वे भी हैं, जिन्हें पिंटू सेठ अपने मॉल, होटल आदि में अक्सर मुफ्त सर्विस देते रहते हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी से अब भी आस

पिंटू सेठ को अपने पीआर एक्सरसाइज पर बहुत भरोसा है। इसीलिए वे भोपाल के चक्कर लगा रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि अब उनकी अंतिम आस नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी हैं। बताया जाता है कि जब वे इंदौर में पदस्थ थे, तो पिंटू सेठ ने उन्हें अपने शीशे में उतारा था। जाओ पिंटू सेठ, अब भोपाल में भी अपना जौहर दिखा दो। हो सकता है हर बार कि तरह इस बार भी आपका ब्रह्मास्त्र चल जाए।

महापौर को मामला ठंडा होने का इंतजार

पिंटू सेठ के टेंडर की फाइल महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने फिलहाल अपने पास दबा रखी है। भाजपा के नेताओं को भी ताज्जुब है कि आखिर भार्गव जैसा समझदार और ईमानदार नेता पिंटू सेठ की चाल में कैसे आ गया। कहा जा रहा है कि महापौर चाहते हैं कि टेंडर को लेकर मच रहा हो-हल्ला जरा शांत हो जाए तो इस फाइल को आगे बढ़ाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अभिषेक शर्मा ने 69वां छक्का लगाकर टी20 में बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 में कैलेंडर ईयर रिकॉर्ड के बराबर छक्के लगाए। उन्होंने सबसे तेज 2,000 टी20I रन भी पूरे किए।

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूसी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीएम योगी बोले- धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा, युद्ध में बम-गोले भी दागूंगा

सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर लगाई रोक

इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने पर DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।

CJP 16 अक्टूबर को CP के सेंट्रल पार्क से तिरंगा यात्रा निकालेगी: अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP से तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी को साक्ष्य पेश करना होगा, सुनवाई 29 अक्टूबर को

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।

राष्ट्रपति भवन में दिवाली पर होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

राष्ट्रपति भवन में रामायण की स्क्रीनिंग 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर प्रस्तावित है। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की तैयारी जोरों पर है।

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई। निवेशक सतर्क हैं और बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन हुआ, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष। सेवानिवृत्त जज अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों की नियुक्ति।