👉 यह भी पढ़ें:
- गिनी में कचरे का पहाड़ बना मौत का मंजर, 30 लोगों की मौत; भारी बारिश के बाद ढहा लैंडफिल
- Monsoon Alert: पहाड़ों से मैदान तक बारिश का कहर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
- मानसून का कहर: अरुणाचल से सिक्किम और हिमाचल तक भारी बारिश, बाढ़-भूस्खलन से मची तबाही
- सोनमर्ग में बादल फटा: सड़कों पर मलबा और कीचड़, श्रीनगर-लेह हाईवे बंद
- प्रशासन ने 85 वर्षीय पुष्पलता मंगल की इच्छा का रखा ध्यान, कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने समाप्त किया प्रकरण
- Mumbai Rain: कुर्ला में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी
0:00 left
रैंतोली-जवाड़ी बाईपास पर भारी भूस्खलन, चार से पांच दिन बंद रहेगा यातायात
ऋषिकेश-बदरीनाथ और रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे को जोड़ने वाले रैंतोली-जवाड़ी बाईपास पर भारी भूस्खलन से टनों मलबा जमा हो गया, जिसके कारण दोनों ओर का यातायात रोक दिया गया है।
भूस्खलन जगतोली से करीब एक किलोमीटर आगे हुआ, जिसमें पहाड़ से गिरे मलबे और पेड़-पौधों ने सड़क पर 10-15 फीट ऊंचा टीला बना दिया। अनुमान है कि सड़क के 25 से 30 मीटर हिस्से को भी गंभीर क्षति पहुंची है।
राहत की बात
प्रशासन के अनुसार, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। समय रहते वाहन दोनों ओर लगभग 40-50 मीटर पहले ही रुक गए थे।
बहाली में समय लगेगा
राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड लोनिवि रुद्रप्रयाग के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडे ने बताया कि मलबा साफ करने में चार से पांच दिन लग सकते हैं और सड़क को भी काफी नुकसान हुआ है।



