नई दिल्ली। हरियाणा के नूंह जिले के गांव मुंडाका और राजस्थान के हाजीपुर गांव के बीच मंगलवार को गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों समुदायों में हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और आगजनी शुरू हो गई। इस घटना में 10 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। गुस्साई भीड़ ने मौके पर खड़ी बाइक व दो खोकों को आग के हवाले कर दिया। धूं-धूं कर जलते वाहनों ने क्षेत्र में तनाव का माहौल पैदा कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह झड़प हरियाणा के मुंडाका गांव और इसी गांव की सीमा से सटे राजस्थान के हाजीपुर गांव के लोगों के बीच हुई। सूचना मिलते ही फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस के साथ-साथ नूंह जिले के अन्य थानों से भी पुलिस बल मौके पर भेजा गया। पुलिसकर्मी स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे रहे और दोनों समुदायों के लोगों को अलग किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन माहौल पूरी तरह सामान्य नहीं हुआ है। एक पक्ष की तरफ से चुन्नीलाल, गोपाल ,लेखराज, वीर सिंह, फूलचंद, हंसराज व दूसरे पक्ष के खुर्शीद, फरहान, शाहबाज घायल हुए। इन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया । घटना के दौरान एक से अधिक वाहनों को आग के हवाले किया गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- ED का बड़ा एक्शन! फर्जी ITC मामले में यूपी-हरियाणा के 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ के लेनदेन की जांच
- कॉलोनाइजर को फायदा पहुंचाने के लिए छोटा बांगड़दा में निजी जमीन पर मंत्री समर्थक बना रहे थे सड़क, विरोध हुआ तो टला कल का भूमिपूजन
- जयपुर के सरकारी स्कूल पर सियासी घमासान: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में विवाद, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
- कावेरी के लिए किसानों का अनोखा प्रदर्शन! रेत में खुद को दफन कर बोले- ‘पानी दो, वरना फसल बर्बाद हो जाएगी’
- PM Modi in Rajasthan: पचपदरा रिफाइनरी और जोधपुर के नए एयरपोर्ट टर्मिनल का किया लोकार्पण
- Bhopal Terror Module Exposed: भोपाल से राजस्थान, यूपी और हरियाणा तक फैला नेटवर्क! ATS की कार्रवाई में चौंकाने वाले खुलासे



