बिहार के पूर्णिया में राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, अचानक पास आए एक युवक ने किया किस, बाइक चला रहे थे कांग्रेस नेता

Date:

पटना। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। रविवार को पूर्णिया में जब वे बुलेट चला रहे थे, तभी एक युवक अचानक उनके बेहद करीब पहुंच गया और उन्हें किस कर लिया। घटना पूर्णियाअररिया रोड पर जलालगढ़ ब्लॉक के पास की बताई जा रही है। राहुल गांधी की बाइक पर पीछे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम बैठे थे।

अचानक हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए युवक को भीड़ से खींचकर दूर कर दिया। इस घटना को राहुल गांधी की सुरक्षा में भारी चूक मानी जा रही है। राहुल को विशेष सुरक्षा प्राप्त है, किसी व्यक्ति का अचानक इस तरह नजदीक पहुंच जाना सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती है।

बिहार में नहीं होने देंगे वोट चोरी

बिहार के अररिया में राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देशभर में वोट चोरी हो रही है और चुनाव आयोग इस पर चुप्पी साधे हुए है। वहीं, तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आयोग अब गोदी आयोग बन गया है और बीजेपी का कार्यकर्ता बनकर काम कर रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि अब करोड़ों लोग मानते हैं कि वोट चोरी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक, महाराष्ट्र और हरियाणा में उनकी पार्टी को वोटर लिस्ट तक नहीं दी गई। राहुल ने कहा कि हमने कर्नाटक में दिखाया कि कैसे वोट की चोरी हुई। बिहार में ऐसा नहीं होने देंगे।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पाकिस्तान में 100 साल पुराने मंदिर पर हमला, भारत की कड़ी प्रतिक्रिया

पाकिस्तान के सिराज गांव में 100 साल पुराने मंदिर पर हमले की घटना पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया।

भारत करेगा महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2023 की मेजबानी

भारत ने पहली बार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की और फाइनल में जापान को 4-0 से हराकर खिताब जीता।

सयाजी होटल से लिए गए 8 में से 5 नमूने फेल, पनीर और पिस्ता भी निकला मिलावटी

सयाजी होटल में खाद्य विभाग की जांच में मिलावट का खुलासा। 8 में से 5 नमूने फेल।

रायसेन जेल में कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, भागने की कोशिश

रायसेन जेल में एक कैदी ने प्रहरी को गोली मारी, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO। उनकी नियुक्ति से मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी।

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए।

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट।

यूपी में स्वाइन फ्लू का कहर: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह संक्रमित

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू से संक्रमित। राज्य में मामले बढ़कर 685 हो गए हैं।

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती और जुड़वां का निधन

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत। स्वास्थ्य सेवा की कमी।

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, जांच शुरू

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की रहस्यमय मौत की जांच शुरू। स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात संक्रमण को संभावित कारण बताया।