👉 यह भी पढ़ें:
- गुजरात ATS ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी साजिश का भंडाफोड़, गुरप्रीत सिंह उर्फ़ गोपी बिल्ला गिरफ्तार
- लॉस एंजेलिस में विरोध प्रदर्शनों के बीच ट्रंप ने तैनात किए 4,000 नेशनल गार्ड जवान
- लॉस एंजेलिस में अवैध प्रवासियों पर छापेमारी के विरोध में प्रदर्शन, ट्रंप ने भेजे नेशनल गार्ड्स
- अमेरिका में ट्रंप की अप्रवासन नीति के खिलाफ विरोध तेज, लॉस एंजेलिस में भड़की हिंसा
- लॉस एंजेलिस के जंगलों में भीषण आग: 1200 एकड़ में फैली, 30 हजार लोगों को निकालने का आदेश
0:00 left
लॉस एंजिल्स में सिख युवक गुरप्रीत सिंह की पुलिस फायरिंग में मौत
अमेरिका के लॉस एंजिल्स में पुलिस की गोलीबारी में एक सिख युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।
हथियार लहराने पर पुलिस की कार्रवाई
लॉस एंजिल्स पुलिस डिपार्टमेंट (एलएपीडी) के अनुसार, घटना क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना के पास हुई, जहां गुरप्रीत सिंह सड़क पर लोगों को धारदार हथियार दिखाकर धमका रहा था। पुलिस ने उसे हथियार छोड़ने के लिए कहा, लेकिन उसने आदेश नहीं माना।
वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गुरप्रीत हाथ में खंडा लेकर गतका जैसी हरकतें कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, उसने कार में बैठकर अधिकारियों पर बोतलें फेंकी और गाड़ी तेज़ी से भगाई।
पुलिस की गोलीबारी में मौत
फिगेरोआ और 12वीं स्ट्रीट के पास गुरप्रीत धारदार हथियार लेकर पुलिस की तरफ बढ़ा, जिसके बाद पुलिस ने उस पर गोलियां चला दीं। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।



