लॉस एंजेलिस के जंगलों में भीषण आग: 1200 एकड़ में फैली, 30 हजार लोगों को निकालने का आदेश
लॉस एंजेलिस के जंगलों में लगी आग तेजी से फैलते हुए 1200 एकड़ तक पहुंच गई है। फायर डिपार्टमेंट के चीफ क्रिस्टिन क्रोले ने जानकारी दी कि इस आपदा के कारण लगभग 30 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के आदेश दिए गए हैं।जंगल की इस आग से 13 हजार इमारतों को खतरा है। पैसिफिक पेलिसाडेस और आसपास के इलाकों से घना धुआं उठता देखा गया है। स्थानीय लोग अपने घरों और गाड़ियों को छोड़कर भागते नजर आए हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- कुवैत में ड्रोन हमले से मचा हड़कंप: तेल क्षेत्र में भीषण आग, खाड़ी में बढ़ा तनाव
- हैदराबाद के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, फायर बिग्रेड की टीम ने 80 से ज्यादा छात्रों को बाहर निकाला
- लॉस एंजिल्स में सिख युवक गुरप्रीत सिंह की पुलिस फायरिंग में मौत
- लॉस एंजेलिस में विरोध प्रदर्शनों के बीच ट्रंप ने तैनात किए 4,000 नेशनल गार्ड जवान
- लॉस एंजेलिस में अवैध प्रवासियों पर छापेमारी के विरोध में प्रदर्शन, ट्रंप ने भेजे नेशनल गार्ड्स
- अमेरिका में ट्रंप की अप्रवासन नीति के खिलाफ विरोध तेज, लॉस एंजेलिस में भड़की हिंसा
कैलिफ़ोर्निया में लाखों लोगों को चेतावनी जारी की गई है क्योंकि आग के और फैलने की आशंका है। प्रभावित इलाकों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। सेंटा मोनिका क्षेत्र भी आग की चपेट में है, और यहां के निवासियों को तुरंत इलाका खाली करने को कहा गया है।फायर फाइटर्स युद्धस्तर पर आग बुझाने में जुटे हुए हैं, लेकिन इसे नियंत्रित करने में समय लग सकता है। इस प्राकृतिक आपदा ने लॉस एंजेलिस और आसपास के इलाकों में गंभीर संकट पैदा कर दिया है।



