इंग्लैंड के हाथों दक्षिण अफ़्रीका को वनडे इतिहास की सबसे बड़ी हार
दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेट टीम के साथ रविवार को कुछ ऐसा हुआ जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की थी। वनडे सिरीज़ जीतने के बावजूद उसे इंग्लैंड से वनडे क्रिकेट के 54 साल के इतिहास की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा।
👉 यह भी पढ़ें:
- Cricket World Cup 2027: ICC ने किया ऐलान, दक्षिण अफ्रीका-जिम्बाब्वे-नामीबिया में होंगे मुकाबले; जानिए कितने शहरों में सजेगा क्रिकेट का महासंग्राम
- FIFA World Cup 2026: कनाडा ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को 1-0 से हराकर पहली बार राउंड ऑफ़ 16 में बनाई जगह
- गुवाहाटी में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, दक्षिण अफ्रीका ने 408 रनों से दूसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज अपने नाम किया
- दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, केएल राहुल के कंधे पर कप्तान की जिम्मेदारी
- पीएम मोदी साउथ अफ्रीका के लिए रवाना: जी-20 समिट में ग्लोबल साउथ की आवाज बुलंद करने की तैयारी
- कोलकाता टेस्ट में साउथ अफ्रीका से बुरी तरह हारी टीम इंडिया, 124 रन बनाने थे, 93 रन पर ही ढेर हुए भारतीय खिलाड़ी

साउथैम्पटन में इंग्लैंड ने 414 रन बनाए, जिसके जवाब में दक्षिण अफ़्रीकी टीम मात्र 72 रन पर सिमट गई। अफ़्रीका के सात बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके, जबकि सिर्फ चार बल्लेबाज़ दहाई तक पहुंचे। टीम के लिए सर्वाधिक 20 रन कॉर्बिन बॉश ने बनाए।
इंग्लैंड की ओर से जो रूट (100) और जैकब बेथेल (110) ने शतक जड़े, वहीं जेमी स्मिथ (62) और जोस बटलर (62) ने अर्द्धशतक लगाए।
दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुक्री कॉनराड ने इस हार को ‘शर्मनाक’ करार दिया। कप्तान टेम्बा बावुमा, जो चोट के कारण बल्लेबाज़ी करने नहीं उतरे, ने कहा कि यह प्रदर्शन हाल की वनडे सफलताओं के साथ न्याय नहीं करता।
गौरतलब है कि पिछले एक महीने में दक्षिण अफ़्रीका ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों को 2-1 से हराया था। इंग्लैंड में यह सिरीज़ जीत अफ़्रीका के लिए 1998 के बाद पहली बार आई थी।



