पटना में आरजेडी नेता राजकुमार राय उर्फ अल्ला राय की गोली मारकर हत्या

Date:

पटना में आरजेडी नेता राजकुमार राय उर्फ अल्ला राय की गोली मारकर हत्या

राजधानी पटना में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता राजकुमार राय उर्फ ‘अल्ला राय’ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के मुन्नाचक इलाके में हुई, जहां उनका पीछा कर रहे दो अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।

पटना पुलिस के मुताबिक मृतक राजकुमार राय राजनीति के साथ-साथ जमीन के कारोबार से भी जुड़े थे। सीसीटीवी फुटेज में दो अपराधी दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मौके से छह खोखे बरामद किए हैं।

मूल रूप से वैशाली के राघोपुर के रहने वाले राय वर्तमान में मुन्नाचक में रह रहे थे। घटना के समय वे किसी काम से कार से लौट रहे थे और घर के पास एक होटल से खाना लेने रुके थे। तभी अपराधियों ने उन पर करीब छह गोलियां दाग दीं, जिससे वे मौके पर गिर पड़े।

सूचना मिलते ही चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें पीएमसीएच अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, पूर्वी एसपी परिचय कुमार, एएसपी सदर अभिनव, कंकड़बाग थाना प्रभारी अभय कुमार और चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष सहित कई अधिकारी जांच में जुटे हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मोदीजी, अब तो दिल्ली तक पहुंच गए ‘कॉकरोच’, हिम्मत दिखाइए, धर्मेन्द्र प्रधान को हटाइए

विभिन्न परीक्षाओं में लगातार हो रही गड़बड़ी को लेकर पूरे देश में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंन्द्र प्रधान को हटाने की मांग उठ रही है। युवाओं की कॉकरोच जनता पार्टी भी दिल्ली के जंतर-मंतर पर इसी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है। काफी संख्या में युवा जुटे हैं और सरकार से शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग कर रहे हैं।