कांडला से मुंबई के लिए उड़ान भरते ही गिरा स्पाइसजेट के विमान का पहिया, 75 यात्री थे प्लेन में सवार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। कांडला से मुंबई एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरते ही शुक्रवार को स्पाइसजेट विमान का एक पहिया गिर गया। इस विमान में 75 यात्री सवार थे। विमान मुंबई के लिए रवाना हो चुका था। इसकी जानकारी लगते ही मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी। विमान को सुरक्षित उतार लिया गया।

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार जब तक कांडला एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने हवा में कोई चीज नीचे गिरते हुए देखी, तब तक विमान उड़ान भर चुका था। इसके बाद उन्होंने तुरंत इस बात की जानकारी विमान के पायलट को दी और विमान से गिरी चीज को लाने के लिए एटीसी जीप को भेजा। जब एटीसी जीप रनवे पर पहुंची तब उन्होंने देखा कि विमान के बाहरी पहिया और उसके धातु के रिंग्स गिरे हुए थे। विमान का पहिया गिरने की जानकारी मिलने के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर दमकल गाड़ियों और बचाव दल को हाई अलर्ट पर रखा गया था। यह विमान शाम 4 बजे सुरक्षित रूप से मुंबई में लैंड कर गया।

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने इस घटना को लेकर आधिकारिक बयान में कहा कि 12 सितंबर को कांडला से मुंबई जा रहे स्पाइसजेट के एक Q400 विमान का एक बाहरी पहिया उड़ान भरने के बाद रनवे पर पाया गया। फिर भी विमान अपनी यात्रा जारी रखते हुए मुंबई पहुंचा और सुरक्षित लैंडिंग की। मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग के बाद विमान अपनी ताकत से टैक्सी करता हुआ टर्मिनल तक पहुंचा और सभी यात्री सामान्य रूप से उतरे।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मीरा कुमार स्पीकर बनेंगी, खरगे पेश करेंगे ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव

मीरा कुमार स्पीकर बनेंगी और खरगे पेश करेंगे ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव। 30 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर जन-महाभियोग होगा।

अमेठी के शरद पूर्णिमा मेले में खस्ता खाने से 17 लोग बीमार, 102 की जांच

अमेठी के शरद पूर्णिमा मेले में खस्ता खाने से 17 लोग बीमार, 102 की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई की।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में सोनीपत से अमन की 12वीं गिरफ्तारी, बैंक खातों की जांच जारी

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में सोनीपत से अमन की 12वीं गिरफ्तारी हुई है। बैंक खातों की जांच जारी है और मुंबई पुलिस पूछताछ कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश: डिजिटल फ्रॉड में लापरवाही पर बैंक देंगे मुआवजा

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल फ्रॉड में बैंकों की जिम्मेदारी तय की। अगर बैंक की गलती से धोखाधड़ी होती है, तो मुआवजा देना होगा।

महापौर जी, चार साल बाद समझ आया, क्यों नहीं होते जनता के काम, अधिकारी नहीं सुनते तो आप क्या कर रहे थे?

महापौर पुष्यमित्र भार्गव के कार्यकाल में जनता की समस्याएं अनसुलझी रहीं। अधिकारियों की लापरवाही और लंबित फाइलों ने जनता को निराश किया।

पाकिस्तान के सिंध में एंबुलेंस हादसा: ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से गर्भवती महिला समेत 10 की मौत

पाकिस्तान के सिंध में एंबुलेंस हादसा हुआ, जिसमें ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से गर्भवती महिला समेत 10 की मौत हुई। दुर्घटना थारपारकर जिले के स्वास्थ्य केंद्र के बाहर हुई।

एक्ट्रेस सारा अली खान के खिलाफ फतवा, केदारनाथ मंदिर में किया था दर्शन

सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर दर्शन पर मौलाना शहाबुद्दीन ने कड़ा फतवा जारी किया है। उन्होंने इस्लामी शरीयत के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए माफी की मांग की।

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने पत्नी को सिलबट्टा से मार डाला

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने पत्नी को सिलबट्टा से मारा। घटना के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

शेयर बाजार में तेज रिकवरी: सेंसेक्स 905 अंक उछला, निफ्टी 22,936 पार

शेयर बाजार में तेज रिकवरी के साथ सेंसेक्स 905 अंक उछला और निफ्टी 22,936 को पार कर गया। बाजार में तेजी के कारणों और प्रभावों की पूरी जानकारी।

सिम्पलेक्स की जमीन के लिए हाईकोर्ट जा रहा है सहकारिता विभाग, कोर्ट में हारने के बाद कलेक्टर ने दिखाई थी सख्ती

सिम्पलेक्स जमीन विवाद में सहकारिता विभाग हाईकोर्ट जाएगा। कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों से जवाब मांगा और भूमाफियाओं पर कार्रवाई तेज की।