पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूरी ने फिर दी भारत को धमकी, कहा- सारा जम्मू-कश्मीर हमारा होगा

Date:

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड लश्करतैयबा के डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कसूरी ने फिर से भारत को धमकी दी है। सैफुल्लाह कसूरी ने कहा कि भारत सरकार कान खोलकर सुन ले और अपने जालिम समाज को भी बता दे कि वक्त आने वाला है जब यह दरिया, ये डैम और सारा जम्मूकश्मीर हमारे होंगे।

सैफुल्लाह कसूरी जो कुछ आज हो रहा है, उसका बदला लिया जाएगा। ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। हम अपनी जान पर खेलेंगे और अपने वतन के हर हिस्से की रक्षा करेंगे। उसने कहा कि हम अपने वतनअज़ीज़ के इंचइंच, जर्रेजर्रे का तहफ़्फ़ुज़ और दिफ़ा करेंगे। उल्लेखनीय है कि सैफुल्लाह कसूरी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का रहना वाला है और लश्करतैयबा का डिप्टी चीफ है। कसूरी को आतंकी हाफिज सईद का करीबी माना जाता है। कसूरी समयसमय पर भारत के खिलाफ बयान देता रहता है और पाकिस्तानी सेना और आईएसआई के कार्यक्रमों में भी भाग लेता है। उसका सुरक्षा घेरा बहुत मजबूत है और उसके चारों ओर हमेशा आधुनिक हथियारों से लैस आतंकी तैनात रहते हैं। कसूरी की धमकियों के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

चेन्नई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को एक विवादित बयान दिया है। मंगलवार को उन्होंने देश के पीएम को आतंकवादी के रूप में वर्णित कर दिया। जब बवाल मचा तो खड़गे ने अपने बयान पर सफाई भी दी है, लेकिन इससे सियासत गरमा गई है। चेन्नई में पत्रकारों को संबोधित करते हुए खड़गे ने एआईएडीएमके के प्रधानमंत्री के साथ हाथ मिलाने के फैसले पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, 'वे मोदी के साथ कैसे मिल सकते हैं? वह (मोदी) एक आतंकवादी हैं। और वह समानता में विश्वास नहीं रखते। उनकी पार्टी भी समानता और न्याय में विश्वास नहीं रखती। और ये लोग उनके साथ मिल रहे हैं, इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने एआईएडीएमके पर पीएम मोदी का साथ देने को लेकर हमला बोला और कहा कि ऐसे गठबंधन की वजह से लोकतंत्र कमजोर होता है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह समानता और न्याय में विश्वास नहीं रखती है। बाद में मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी टिप्पणी पर सफाई दी और कहा कि वह (पीएम मोदी) लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं। उन्होंने कहा कि मैंने आतंकवादी नहीं कहा, बल्कि ये कहा कि वे आतंकित करते हैं। मेरा मतलब है, मैं साफ करना चाहता हूं कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं। ईडी, आईटी  और सीबीआी जैसी संस्थाएं उनके हाथ में हैं। वह डिलिमिटेशन भी अपने हाथ में लेना चाहते हैं।