मुंबई। निर्माता–निर्देशक रोहित शेट्टी ने शनिवार को अपना 52वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर रोहित शेट्टी ने गोलमाल 5 की घोषणा कर दी है। इसकी घोषणा करते हुए रोहित ने एक लंबा नोट लिखा है, साथ ही एक मजेदार वीडियो भी साझा किया है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार भी नजर आएंगे। खुद अजय देवगन ने इस खबर को कंफर्म कर दिया है।
रोहित शेट्टी के बर्थडे के मौके पर अजय देवगन ने एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो ‘गोलमाल 5′ के शूटिंग सेट का वीडियो है.। इसे शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन में लिखा–कहा था ना रोहित शेट्टी का बर्थडे धमाकेदार होगा। इससे बड़ा धमाका क्या हो सकता है? गोलमाल 5 के लिए दोबारा गैंग के साथ वापसी कर रहे हैं कुछ नए मेंबर्स के साथ लेकिन पागलपन वही पुराना होगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- फिल्म समीक्षा : ‘हैवान’ को बना डाला झूलाघर
- Welcome to the Jungle का ट्रेलर रिलीज, कॉमेडी के तड़के के साथ कई दिग्गज एक्टर आए नजर
- आखिर हिन्दी फिल्म वाले भूतों का स्टैंडर्ड ऑफ लिविंग ऊंचा क्यों नहीं उठा पाए, फिर वही जूना भूत, पुराना बंगला
- हंसी और डर का डबल धमाका : अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला के पेड प्रीव्यू ने एक्साइटमेंट बढ़ाया
- अक्षय कुमार की डराने-हंसाने वाली फिल्म भूत बंगला का टीजर रिलीज, परेश रावल और राजपाल यादव भी आए नजर
- रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाले शूटर सहित चार आरोपी पकड़ाए, अब तक 9 लोग हो चुके हैं गिरफ्तार
इस फिल्म में अक्षय कुमार विलेन के किरदार में होंगे, ऐसे में उनका लुक भी इसी को ध्यान में रखते हुए चुना गया है। वीडियो में अक्षय कुमार के सिर पर बाल नहीं हैं। उनके गले में कुछ मालाएं हैं, उनका ये लुक पूरी तरह से एक विलेन का ही लग रहा है. काली हुडी और काली धोती में अक्षय काफी डेंजर लग रहे। इस वीडियो में पुरानी सभी फ्रेंचाइजी के अजय देवगन के को–स्टार्स तुषार कपूर, कुणाल खेमू, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े नजर आएंगे। फिल्म में शरमन जोशी की भी वापसी हो गई है। रोहित शेट्टी ने भी वीडियो शेयर करते हुए एक लंबा नोट भी लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा–बीस साल पहले, पहली गोलमाल रिलीज हुई थी। एक ऐसी फिल्म, जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। इसका श्रेय आप सभी दर्शकों को जाता है। पिछले बीस वर्षों में, हमने आपका मनोरंजन किया है। हां, कभी–कभी आपको निराश भी किया है, लेकिन हमने हमेशा अपने काम में ईमानदारी बरती है। तो अब, एक बार फिर मेरी शानदार टीम और मैं गोलमाल की शूटिंग शुरू करके आपका मनोरंजन करने के लिए एक नए सफर पर निकल रहे हैं। आपने हमेशा मुझे प्यार और समर्थन दिया है। हमें बस आपके आशीर्वाद की जरूरत है।



