नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल समेत देश के चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान होना है, जबकि पश्चिम बंगाल में दो चरण में वोटिंग होगी। इसके साथ ही 6 राज्यों की 8 सीटों पर उपचुनाव भी होने हैं। ये भी दो चरण में 9 और 23 अप्रैल को होंगे। सभी चुनावों के नतीजों का ऐलान 4 मई को होगा।
चुनाव आयोग ने बताया कि असम, केरल और पुडुचेरी की सभी सीटों पर 9 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं, तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होगा। पश्चिम बंगाल में दो चरण में चुनाव होने हैं। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होगा। उपचुनाव में गोवा, कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा की खाली सीटों पर 9 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं, महाराष्ट्र और गुजरात की चार सीटों पर 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग जिन चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव का ऐलान किया है, वहां विधानसभा का कार्यकाल मई और जून में अलग–अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है। चारों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की अंतिम मतदाता सूचियां विशेष गहन मतदाता सूची संशोधन (एसआईआर) के तहत प्रकाशित की जा चुकी हैं।
असम
सीटें: 126
अधिसूचना– 16 मार्च
नामांकन की आखिरी तारीख– 23 मार्च
नामांकन पत्रों की जांच– 24 मार्च
नाम वापसी की आखिरी तारीख– 26 मार्च
मतदान– 9 अप्रैल
नतीजे– 4 मई
पुडुचेरी
सीटें: 30
अधिसूचना– 16 मार्च
नामांकन की आखिरी तारीख– 23 मार्च
नामांकन पत्रों की जांच– 24 मार्च
नाम वापसी की आखिरी तारीख– 26 मार्च
मतदान– 9 अप्रैल
नतीजे– 4 मई
केरल
सीटें: 140
अधिसूचना– 16 मार्च
नामांकन की आखिरी तारीख– 23 मार्च
नामांकन पत्रों की जांच– 24 मार्च
नाम वापसी की आखिरी तारीख– 26 मार्च
मतदान– 9 अप्रैल
नतीजे– 4 मई
तमिलनाडु
सीटें: 234
अधिसूचना– 30 मार्च
नामांकन की आखिरी तारीख– 6 अप्रैल
नामांकन पत्रों की जांच– 7 अप्रैल
नाम वापसी की आखिरी तारीख– 9 अप्रैल
मतदान– 23 अप्रैल
नतीजे– 4 मई
पश्चिम बंगाल
सीटें: 294
पहला चरण (152 सीटें)
अधिसूचना– 30 मार्च
नामांकन की आखिरी तारीख– 6 अप्रैल
नामांकन पत्रों की जांच– 7 अप्रैल
नाम वापसी की आखिरी तारीख– 9 अप्रैल
मतदान– 23 अप्रैल
नतीजे– 4 मई
—–
दूसरा चरण (142 सीटें)
अधिसूचना– 2 अप्रैल
नामांकन की आखिरी तारीख– 9 अप्रैल
नामांकन पत्रों की जांच– 10 अप्रैल
नाम वापसी की आखिरी तारीख– 13 अप्रैल
मतदान– 29 अप्रैल
नतीजे– 4 मई


