फिर भाजपा की शरण में पहुंचे भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह, शाह और नड्डा के साथ फोटो पोस्ट कर लिखा- ई फोटो देख के सांप लोट रहा होगा

Date:

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर भाजपा की शरण में पहुंच गए हैं। पवन सिंह ने अमित शाह और जेपी नड्‌डा के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि जातिवादी राजनीति के पोषकों के दिल पे आज फोटो देख के सांप लोट रहा होगा, लेकिन जिनके दिल में विकसित बिहार का सपना बसता है, वो कब तक एकदूसरे से दूर रह सकते हैं।

पवन सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा-आज गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात हुई। उन्होंने दिल से आशीर्वाद दिया। मोदी जी और नीतीश जी के सपनों का बिहार बनाने में आपका बेटा पवन पूरा पावर लगाएगा। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के दौरान पवन सिंह को भाजपा ने आसनसोल से टिकट दिया था, लेकिन वे बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से लड़ना चाहते थे। जब बात नहीं मानी गई तो उन्होंने निर्दलीय पर्चा भरा और चुनाव में हार गए।

लोकसभा चुनाव में भाजपा को हुआ था नुकसान

2024 के लोकसभा चुनाव में काराकाट सीट से उनके निर्दलीय उतरने से भाजपा को नुकसान हुआ था। पवन सिंह के कारण ही उपेंद्र कुशवाहा केवल हारे बल्कि तीसरे स्थान पर चले गए थे। काराकाट सीट पर पहले से ही राजपूत बनाम यादव समीकरण है। पवन सिंह ने राजपूत और भोजपुरी दर्शकों के बीच अपनी पकड़ का इस्तेमाल किया, जिससे वोटों का बंटवारा हुआ था। परिणास्वरूप महागठबंधन का उम्मीदवार चुनाव जीत गया था।

पवन के आने से भाजपा को फायदा

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पवन सिंह के आने से भाजपा को कई इलाकों में फायदा होगा। वे भोजपुरी सिनेमा के काफी लोकप्रिय कलाकार हैं और वे कई विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को फायदा दिला सकते हैं। भोजपुर, बक्सर, आरा, सासाराम, कैमूर, रोहतास, सीवान और गाजीपुर तक फैले भोजपुरी भाषी इलाकों में पवन सिंह का व्यापक प्रभाव माना जाता है। उनके फ़िल्मों और गीतों की लोकप्रियता गांवगांव तक है। खास बात यह कि उनकी पकड़ युवाओं में ज्यादा है, जिसका फायदा भाजपा को मिल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए।

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट।

यूपी में स्वाइन फ्लू का कहर: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह संक्रमित

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू से संक्रमित। राज्य में मामले बढ़कर 685 हो गए हैं।

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती और जुड़वां का निधन

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत। स्वास्थ्य सेवा की कमी।

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, जांच शुरू

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की रहस्यमय मौत की जांच शुरू। स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात संक्रमण को संभावित कारण बताया।

एमपी पुलिस भर्ती: 507 सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती में 507 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

एससीओ फोटो से पीएम मोदी की तस्वीर हटाने पर विवाद

एससीओ फोटो विवाद में पाकिस्तानी पीएमओ की हरकत ने भारत में आक्रोश पैदा किया। पीएम मोदी की तस्वीर हटाई गई, जिससे कूटनीतिक तनाव बढ़ा।

टेंडर प्रक्रिया के दौरान ब्लैक लिस्टेड बीवीजी को आईएसबीटी का ठेका

बीवीजी इंडिया लिमिटेड को इंदौर आईएसबीटी का ठेका मिला, जबकि टेंडर प्रक्रिया के दौरान पटना में ब्लैकलिस्टेड थी।

इंदौर-पातालपानी के लिए ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू

इंदौर-पातालपानी ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू होगी। पर्यटकों को प्राकृतिक दृश्यों का अनुभव मिलेगा।

जीतू पटवारी ने सीएम से इंदौर के नेहरू स्टेडियम की अनुमति मांगी

नेहरू स्टेडियम की अनुमति को लेकर जीतू पटवारी ने सीएम से अपील की। राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' में युवाओं से संवाद करेंगे।