भोपाल। राज्य सरकार ने मंगलवार को 24 आईएएस अफसरों के तबादले कर कर दिए हैं। पन्ना, पांढुर्णा, सिवनी, मुरैना, डिंडोरी, अलीराजपुर, निवाड़ी, भिंड, सिंगरौली, छिंदवाड़ा और रतलाम जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं।
राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में कलेक्टर पन्ना सुरेश कुमार को ओएसडी सह आयुक्त चंबल संभाग मुरैना, छिंदवाड़ा कलेक्टर शीलेंद्र सिंह को अपर सचिव नगरीय विकास और आवास विभाग, नेहा मारव्या कलेक्टर डिंडौरी को संचालक विमुक्त घुमंतू और अर्ध घुमंतु जनजाति विभाग, संजीव श्रीवास्तव कलेक्टर भिंड को अपर सचिव लोक निर्माण विभाग, उषा परमार अपर आयुक्त राजस्व भोपाल संभाग को कलेक्टर पन्ना पदस्थ किया गया है। इसी तरह इंदौर के एडीएम गौरव बैनल को सिंगरौली का कलेक्टर बनाया गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका
- पतंजलि गाय के घी का एक बैच असुरक्षित, मध्यप्रदेश में बाजार से वापस लेने के आदेश
- इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई पूरी, अब अंतिम आदेश का इंतजार
- अमित शाह कर गए टीम मोहन यादव की तारीफ, कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की बात के लगने लगे सियासी मायने
- भोपाल में बोले अमित शाह -2029 तक नशामुक्त होगा मध्यप्रदेश, डेयरी और न्याय व्यवस्था पर जोर
- कैलाशजी, मंत्रिमंडल की बैठक में आप खुद ही नहीं जाते, फिर सीएम क्या आपके घर आकर बात करें या फिर हर दिन फोन लगाएं?
नेहा मारव्या को कलेक्टर पद से हटाया
इस तबादले में सबसे विवादों में रही डिंडौरी कलेक्टर नेहा मारव्या को हटाने का फैसला चर्चा का विषय है। उल्लेखनीय है 14 साल तक लूप लाइन में रहने के बाद बड़ी मुश्किल से आईएएस नेहा मारव्या को पहली बार डिंडौरी में कलेक्टर की पोस्टिंग मिली, लेकिन यह उन्हें हजम नहीं हो रहा। अभी कुछ समय पहले ही उन्होंने कलेक्टर कार्यालय परिसर में पत्रकारों के प्रवेश पर रोक लगाने का आदेश निकाला था। बाद में जब विरोध हुआ तो इसे वापस ले लिया। अब ताजा विवाद जनजाति कार्य विभाग के अंतर्गत संचालित स्कूलों और छात्रावासों में किए गए मनमाने तबादलों का है। इस पर इतना हंगामा मचा कि सरकार को कलेक्टर के आदेशों पर रोक लगाना पड़ा।



