👉 यह भी पढ़ें:
- UN में भारत की बड़ी अपील: युद्ध का असर अब सिर्फ रणभूमि तक नहीं, वैश्विक Food Security पर संकट
- नवभारत और श्री राधे संस्था का अनुबंध ही अवैधानिक, फिर कैसे मिलेंगे प्लॉट?
- India-Pakistan Tension: अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा, UN ने भी जताई नागरिकों की मौत पर चिंता
- Israel-Lebanon Ceasefire Deal: क्या थम जाएगी जंग? हिजबुल्लाह के सामने रखी गई बड़ी शर्त
- Middle East Ceasefire Breakthrough! हिजबुल्लाह और इजराइल में बड़ी डील, ट्रंप की मध्यस्थता से रुकेगा युद्ध?
- अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ी शांति की उम्मीद: 60 दिन के सीजफायर विस्तार पर सहमति, ट्रंप की मंजूरी का इंतजार
0:00 left
गाजा युद्धविराम समझौते का संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने किया स्वागत
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गाजा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई के लिए हुए समझौते की घोषणा का स्वागत किया है।

उन्होंने एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए कहा, मैं अमेरिका, कतर, मिस्र और तुर्की के कूटनीतिक प्रयासों की सराहना करता हूं, जिन्होंने इस समझौते को संभव बनाया। मैं सभी पक्षों से अपील करता हूं कि वे समझौते की सभी शर्तों का पूरी तरह पालन करें।”
गुटेरेस ने कहा,सभी बंधकों को सम्मानजनक तरीक़े से रिहा किया जाना चाहिए। स्थायी युद्धविराम सुनिश्चित होना चाहिए और लड़ाई को हमेशा के लिए समाप्त किया जाना चाहिए।”
उन्होंने गाजा में तुरंत मानवीय सहायता पहुंचाने की अपील करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र इस समझौते को अमल में लाने में हर संभव सहयोग करेगा।
इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि इजराइल और हमास दोनों ने अमेरिका की गाजा शांति योजना के पहले चरण पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।
ट्रंप के मुताबिक, सभी बंधकों की जल्द रिहाई की जाएगी और इजराइली सेना को तय सीमा तक वापस बुलाया जाएगा।



