ज़ेलेंस्की का बड़ा दावा: रूस-यूक्रेन युद्ध में चीन, पाकिस्तान और अफ्रीकी देशों के भाड़े के सैनिक लड़ रहे हैं
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने एक चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध में चीन, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान और अफ्रीकी देशों के भाड़े के सैनिक सक्रिय रूप से शामिल हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- किराना हिल्स पर बड़ा खुलासा: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान क्या हुआ था?
- क्रिवी रिह में रूसी ड्रोन का कहर: शॉपिंग सेंटर पर दोहरी स्ट्राइक, 130 घायल
- चीन के किंघई में 5.6 तीव्रता का भूकंप, 10 किमी गहराई पर था केंद्र; जानें क्यों बार-बार कांपता है पश्चिमी चीन
- Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 की मौत, कई घायल
- दिल्ली में संसद मार्च से पहले सियासी हलचल तेज, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
- Donald Trump Big Claim: ‘चीन ने अमेरिकी चुनावी डेटा में लगाई सबसे बड़ी सेंध’, 22 करोड़ वोटरों की जानकारी लीक होने का दावा
ज़ेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
- ज़ेलेंस्की ने एक्स पर यूक्रेनी सैनिकों के साथ तस्वीरें साझा कीं और बताया कि वह सोमवार को वोवचांस्क इलाके में सैनिकों के बीच पहुंचे थे।
- उन्होंने बताया कि वहां उन्होंने कमांडरों से मोर्चे की स्थिति और चुनौतियों को लेकर विस्तृत जानकारी ली।
भाड़े के लड़ाकों पर गंभीर आरोप
- ज़ेलेंस्की ने लिखा वोवचांस्क इलाके में हमारे योद्धा चीन, ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, पाकिस्तान और अफ़्रीकी देशों के भाड़े के सैनिकों के जंग में शामिल होने की जानकारी दे रहे हैं। हम इसका जवाब देंगे।”
पहले भी उठ चुके हैं आरोप
- अक्टूबर 2024 की रिपोर्टों में भी यह दावा किया गया था कि उत्तर कोरिया के सैनिकों को रूस की सेना की मदद के लिए यूक्रेन भेजा गया है।
- रूस की ओर से विदेशी लड़ाकों की संभावित तैनाती को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता जताई जाती रही है, लेकिन अब ज़ेलेंस्की के इस दावे ने इस बहस को और तेज़ कर दिया है।
ज़ेलेंस्की के इस बयान से युद्ध में बाहरी देशों की संलिप्तता को लेकर नई बहस छिड़ गई है। अगर ये आरोप सही साबित होते हैं, तो यह यूक्रेन युद्ध को एक और बड़ा अंतरराष्ट्रीय आयाम दे सकता है। अब सभी की निगाहें इन दावों पर आने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाओं पर टिकी हैं।



