👉 यह भी पढ़ें:
- Breaking: सुपर टाइफून ‘बावी’ का कहर! 15 की मौत, भूस्खलन से तबाही… ताइवान, चीन और जापान हाई अलर्ट पर
- China के जिनजियांग की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की मौत, कई लोग अंदर फंसे
- China Missile Test: न्यूक्लियर सबमरीन से चीन का बड़ा मिसाइल टेस्ट, अमेरिका-जापान अलर्ट, Asia-Pacific में बढ़ा तनाव!
- चीन की रेगिस्तान में ‘न्यूक्लियर फोर्ट्रेस’! अमेरिका को जवाब देने की तैयारी, शिनजियांग में बन रहा विशाल गुप्त सैन्य अड्डा
- ताइवान पर शी जिनपिंग की सख्त चेतावनी: “गलती हुई तो चीन और अमेरिका आमने-सामने आ सकते हैं”
- सेना और नौसेना में बड़ा बदलाव, देश को मिले नए सैन्य नेतृत्वकर्ता
0:00 left
चीन की मदद से म्यांमार की सेना ने उत्तरी इलाकों पर दोबारा नियंत्रण पाया
म्यांमार की सेना ने चीन की सहायता और तीव्र हवाई हमलों की मदद से देश के उत्तरी हिस्से के कई इलाकों पर फिर से नियंत्रण स्थापित कर लिया है।

पिछले वर्ष तआंग नेशनल लिबरेशन आर्मी (टीएनएलए) ने क्याउकमे शहर पर कब्ज़ा कर लिया था। यह शहर चीन सीमा से म्यांमार को जोड़ने वाले प्रमुख व्यापारिक मार्ग “एशियन हाईवे 14” पर स्थित है, जिसे द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान “बर्मा रोड” के नाम से जाना जाता था।
लेकिन केवल तीन हफ़्तों की आक्रामक कार्रवाई के बाद, सेना ने इस शहर को दोबारा अपने नियंत्रण में ले लिया सेना ने टीएनएलए के कब्ज़े वाले इलाकों पर लगातार हवाई और ड्रोन हमले किए। रिपोर्ट के अनुसार, भारी बम गिराए गए और तोपखाने से विद्रोही ठिकानों को निशाना बनाया गया। नतीजतन, शहर का अधिकांश हिस्सा तबाह हो गया है और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक पलायन कर चुके हैं।
इस तरह, म्यांमार की सेना ने अब चीन सीमा तक जाने वाले पूरे मार्ग पर फिर से नियंत्रण प्राप्त कर लिया है।



