0:00
0:00 left
यूक्रेन ने रूस में एक हज़ार किलोमीटर अंदर घुसने का किया नया दावा
यूक्रेन ने दावा किया है कि उसकी सेना रूस में एक हजार किलोमीटर तक भीतर घुस गई है.इसके पूर्व रूस ने दवा किया था कि यूक्रेन की सेना रूस में 30 किमी भीतर तक घुस गई है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस हमले को उकसावे वाला बड़ा कदम बताया. उन्होंने रूसी सेना को आदेश दिया कि दुश्मन को हमारे क्षेत्र से बाहर निकाला जाए.

इस बीच यूक्रेन के सैनिक कुर्स्क क्षेत्र में मौजूद हैं. यहां दोनों देशों की सेनाओं के बीच बीते करीब एक हफ्ते से संघर्ष हो रहा है.समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के वरिष्ठ कमांडर अलेक्ज़ेंडर सिर्स्की ने राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की को इसकी जानकारी दी.उन्होंने एक वीडियो लिंक के ज़रिए ज़ेलेंस्की से कहा कि रूसी ज़मीन पर चढ़ाई अभी जारी है. बड़ी संख्या में लोगों को पश्चिमी रूसी क्षेत्र से निकाला जा चुका है. अभी 59 हज़ार और लोगों से क्षेत्र खाली करने को कहा गया.स्थानीय गवर्नर ने कहा कि क्षेत्र में करीब 28 गांव हैं, जहां तक यूक्रेनी सेना पहुंच गई है.
👉 यह भी पढ़ें:
- मध्य प्रदेश को मिलेंगी पांच नई हवाई सुविधाएं, 10 हवाई पट्टियों को हवाई अड्डों में बदलने की तैयारी; क्षेत्रीय संपर्क को मिलेगी गति
- New Medicine Rules 2026: अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी ये सिरप! सरकार के नए नियम से मेडिकल स्टोर्स में बड़ा बदलाव
- दिल्ली में संसद मार्च से पहले सियासी हलचल तेज, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
- US Sanctions on Russia: रूस से तेल खरीदने पर भारत पर भी टैरिफ की तैयारी? अमेरिकी सीनेट में नया बिल, जानिए क्या होगा असर
- IND vs ENG: टीम इंडिया का T20 सिंहासन छिना! इंग्लैंड बना दुनिया की नई नंबर-1 टीम, क्या खत्म हो गया भारत का दबदबा?
- Iran-US Talks 2026: डोनाल्ड ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज, कहा- दोहा में अमेरिका से नहीं होगी कोई बातचीत



