ईरान को ट्रंप की सख़्त चेतावनी: समझौता नहीं किया तो इस बार और ज़्यादा तबाही होगी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रही डील पर बातचीत को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का एक “विशाल नौसैनिक बेड़ा” ईरान की ओर बढ़ रहा है और उनका मानना है कि ईरान समझौता करना चाहता है।
👉 यह भी पढ़ें:
- ईरान पर अमेरिका का अब तक का सबसे बड़ा ‘आर्थिक हमला’! स्कॉट बेसेंट के बयान से बढ़ा तनाव
- होर्मुज स्ट्रेट को ‘नया अमेरिकी क्षेत्र’ बताने वाला ट्रंप का नक्शा, ईरान से फिर बढ़ा तनाव
- Hawaii Hurricane Lala Alert: 155 साल बाद Big Island पर सीधा खतरा, 120 KM/H की रफ्तार से बढ़ रहा तूफान
- अरागची का फ्रांस पर तीखा हमला: ‘मानवाधिकार’ के मुद्दे पर क्यों बढ़ा विवाद?
- ट्रंप का ईरान को कड़ा संदेश: ‘होर्मुज स्ट्रेट पर हमारा पूरा नियंत्रण’, बढ़ सकता है तनाव
- होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा ऐलान: अमेरिका की 6 शर्तें पूरी होने तक नहीं खुलेगा समुद्री रास्ता, दुनिया की बढ़ी चिंता
ट्रंप ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “अगर वे समझौता नहीं करते हैं तो यह उनकी बेवकूफ़ी होगी। पिछली बार हमने उनके परमाणु ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया था। अब देखते हैं कि इस बार हम और क्या नष्ट कर सकते हैं।”
इससे पहले सोमवार को अमेरिका और ईरान के अधिकारियों के बीच ओमान में बातचीत हुई थी, जिसमें ओमान ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई। बैठक के बाद ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाक़ाई ने कहा था कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ सीधी बातचीत में यह स्पष्ट हो गया है कि आगे भी वार्ता जारी रहेगी।



