👉 यह भी पढ़ें:
- ईरान पर अमेरिका का अब तक का सबसे बड़ा ‘आर्थिक हमला’! स्कॉट बेसेंट के बयान से बढ़ा तनाव
- होर्मुज स्ट्रेट को ‘नया अमेरिकी क्षेत्र’ बताने वाला ट्रंप का नक्शा, ईरान से फिर बढ़ा तनाव
- अरागची का फ्रांस पर तीखा हमला: ‘मानवाधिकार’ के मुद्दे पर क्यों बढ़ा विवाद?
- ट्रंप का ईरान को कड़ा संदेश: ‘होर्मुज स्ट्रेट पर हमारा पूरा नियंत्रण’, बढ़ सकता है तनाव
- होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा ऐलान: अमेरिका की 6 शर्तें पूरी होने तक नहीं खुलेगा समुद्री रास्ता, दुनिया की बढ़ी चिंता
- Iran-US War: ईरान पर अमेरिका का बड़ा एयरस्ट्राइक, ट्रंप की धमकी के बाद मचा हड़कंप; मिस्र के पोर्ट पर अमेरिकी LNG जहाज में ड्रोन से आग
0:00 left
ट्रंप का राष्ट्र के नाम संबोधन: “ईरान को अब शांति की राह चुननी होगी, वरना त्रासदी और बड़ी होगी”
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमलों के बाद राष्ट्र को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने इजराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू और इजराइली सेना का आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग की सराहना की।

ट्रंप ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अभी अभियान खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी, “अभी बहुत से ठिकानों को निशाना बनाया जाना बाकी है।”
उन्होंने ईरान को संदेश देते हुए कहा, “अब ईरान को शांति की राह अपनानी चाहिए। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में होने वाले हमले और भी बड़े और आसान होंगे।”
ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर निशाना साधते हुए ट्रंप ने कहा, “लोग इन जगहों के नाम सालों से सुनते आ रहे हैं क्योंकि वहां एक ख़तरनाक और विनाशकारी योजना तैयार हो रही थी।”
अपने संबोधन के अंत में ट्रंप ने अमेरिका की कार्रवाई को पूरी तरह सफल बताया और चेतावनी दी, “या तो अब शांति होगी, या फिर ईरान के लिए एक ऐसी त्रासदी आएगी जो पिछले आठ दिनों में देखी गई घटनाओं से कहीं ज़्यादा बड़ी होगी।”
क्षेत्र में तनाव के बीच ट्रंप का यह बयान एक निर्णायक और चेतावनी भरा संदेश माना जा रहा है।



