ट्रंप का दावा: इजराइल गाजा में पीछे हटने की शुरुआती सीमा रेखा पर सहमत, हमास की प्रतिक्रिया का इंतज़ार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इजराइल गाजा में पीछे हटने की शुरुआती सीमा रेखा पर सहमत हो गया है और इस रेखा को हमास के साथ भी साझा किया गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- वेस्ट बैंक में इजराइल का बड़ा कदम: E1 में 1,200 नए सेटलमेंट घरों की योजना पर बढ़ा विवाद
- Arvind Kejriwal :अमेरिकी बिल पर अरविंद केजरीवाल का पीएम पर निशाना, कहा-ट्रंप जो कहते हैं, मोदी मान लेते हैं
- Sonam Wangchuk News: जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाए गए सोनम वांगचुक, बोले- ‘अवैध हिरासत में रखा गया’; 20 जुलाई को संसद मार्च की अपील
- ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला: जॉर्डन में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, एक लापता; ट्रंप ने फिर बरसाए बम
- US-Iran Tension: ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान का बड़ा ऐलान! ‘अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं’, युद्ध की तैयारी का दावा
- Donald Trump Assassination Plot? Israel का बड़ा दावा, Iran पर हत्या की साजिश का आरोप… क्या Middle East Crisis और भड़केगा?

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि जैसे ही हमास इस प्रस्ताव पर सहमति जताएगा, गाजा में तुरंत सीजफ़ायर लागू हो जाएगा और बंधकों व क़ैदियों की अदला-बदली शुरू कर दी जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि इसके बाद गाजा में पीछे हटने के दूसरे चरण के लिए शर्तें तय की जाएंगी। ट्रंप ने कहा, “इससे हम तबाही के अंत के करीब पहुंच जाएंगे।”
इससे पहले, एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने बताया कि इजराइल ने बंधकों की रिहाई और शांति समझौते को आगे बढ़ाने के लिए गाजा पर बमबारी रोक दी है। उन्होंने इजराइल की सराहना की और हमास से जल्द कदम उठाने की अपील की।
गौरतलब है कि अमेरिका के शांति समझौते की कुछ शर्तों पर शुक्रवार को हमास ने सहमति जताई थी, जिसमें बंधकों की रिहाई भी शामिल है। हालांकि, हमास का कहना है कि वह अभी भी कुछ प्रमुख शर्तों पर बातचीत जारी रखना चाहता है।



