👉 यह भी पढ़ें:
- किराना हिल्स पर बड़ा खुलासा: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान क्या हुआ था?
- सोनम वांगचुक अनशन खत्म, PM मोदी ने जल्द स्वस्थ होने की दी शुभकामना; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रदर्शन जारी
- सोनम वांगचुक का अनशन खत्म, सरकार से बातचीत के बीच आंदोलन पर नजर
- अमेरिका-सऊदी अरब की ऐतिहासिक न्यूक्लियर डील! क्या सऊदी अरब को मिल सकती है यूरेनियम संवर्धन की मंजूरी?
- China Missile Test: न्यूक्लियर सबमरीन से चीन का बड़ा मिसाइल टेस्ट, अमेरिका-जापान अलर्ट, Asia-Pacific में बढ़ा तनाव!
- Indus Water Treaty: सिंधु जल संधि पर भारत के सख्त रुख से पाकिस्तान में बढ़ी बेचैनी, पाक मंत्री की ‘हाथ काट देंगे’ वाली धमकी चर्चा में
0:00 left
अमेरिका–रूस की आख़िरी परमाणु नियंत्रण संधि न्यू स्टार्ट खत्म, यूएन ने जताई वैश्विक सुरक्षा पर गहरी चिंता
अमेरिका और रूस के बीच परमाणु हथियारों को नियंत्रित करने वाली आखिरी बची संधि न्यू स्टार्ट न्यू स्ट्रैटजिक आर्म्स रिडक्शन ट्रीटी अब समाप्त हो गई है। इस समझौते के तहत दोनों देशों को लंबी दूरी के लगभग 1,500 परमाणु वॉरहेड तक सीमित रहने की बाध्यता थी।
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इस संधि के खत्म होने को अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए एक बेहद नाज़ुक क्षण बताया है। उन्होंने अमेरिका और रूस से अपील की कि वे जल्द से जल्द किसी नए समझौते पर बातचीत शुरू करें।
गुटेरेस ने चेतावनी देते हुए कहा कि मौजूदा हालात में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का खतरा पिछले कई दशकों में सबसे ज्यादा है, जो पूरी दुनिया के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
इससे पहले रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा था कि अब वह यह मानता है कि कोई भी देश न्यू स्टार्ट संधि की शर्तों से बंधा नहीं है, हालांकि रूस ने यह भी दावा किया कि वह आगे भी जिम्मेदारी से व्यवहार करेगा।



