पेरू में भी शुरू हुआ जेन-ज़ी आंदोलन, राष्ट्रपति जोस जेरी के खिलाफ प्रदर्शन में एक की मौत
नेपाल और मेडागास्कर के बाद अब पेरू में भी जेन-ज़ी आंदोलन की लहर पहुंच गई है। राजधानी में हजारों युवाओं ने राष्ट्रपति जोस जेरी के इस्तीफे की मांग को लेकर रातभर सड़क पर प्रदर्शन किया।
👉 यह भी पढ़ें:
- पप्पू यादव का आरोप: राहुल-प्रियंका को मरवाने की साजिश, Gen-Z पर हमला
- दिल्ली में पाबंदियों पर भड़के शशि थरूर, बोले- ‘Gen-Z को अघोषित इमरजेंसी मंजूर नहीं’
- Gen-Z पर संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान के क्या अर्थ लगाएं, सरकार की आलोचना कर रहे या ठंडा कर रहे युवाओं का गुस्सा
- Kangana Ranaut : Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद कंगना रनौत ने दी सफाई, कहा- भौंडापन केवल अपने कमरे में कर सकते हैं
- K. Annamalai के आंदोलन से 24 घंटे मे 14 लाख लोग जुड़े, क्या कर पाएंगे थलापति विजय जैसा करिश्मा?
- इथियोपिया के 12,000 साल बाद फटे ज्वालामुखी का असर भारत तक: दिल्ली-एनसीआर के आसमान में राख, उड़ानें रद्द
यह विरोध प्रदर्शन भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध के खिलाफ था। प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति जेरी पर बलात्कार के आरोप लगाते हुए उनकी सरकार की कड़ी आलोचना की। पेरू की जनता दशकों से जारी भ्रष्टाचार से परेशान है और अब राजनीतिक बदलाव की मांग कर रही है।
गौरतलब है कि राष्ट्रपति जोस जेरी ने कुछ दिन पहले ही सत्ता संभाली थी, लेकिन उनके खिलाफ तेजी से बढ़ता जनाक्रोश अब सरकार के लिए गंभीर संकट का संकेत दे रहा है।



