बांग्लादेश में हिंसा पर भड़कीं तस्लीमा नसरीन, कहा-वहां दो तरह के जिहादी, एक दाढ़ी-टोपी वाला और दूसरा कोट-पैंट वाला

Date:

नई दिल्ली। बांग्लादेश में चल रही हिंसा पर वहां से निष्कासित प्रसिद्ध लेखिका तस्लीमा नसरीन ने कड़ी प्रतिक्रयिा व्यक्त की है। नसरीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- बांग्लादेश में दो तरह के जिहादी हैं। एक तो दाढ़ी वाला, सिर पर टोपी पहनने वाला, मदरसों में शिक्षित जिहादी है, जबकि दूसरा पश्चिमी कपड़े पहनने वाला, विश्वविद्यालय की डिग्री प्राप्त जिहादी है।

तस्लीमान नसरीन ने कहा कि दोनों तरह के जिहादियों का उद्देश्य एक ही है, और वह है भारत के खिलाफ दुश्मनी। उनका सपना भी एक ही हैभारत के खिलाफ युद्ध करना और पाकिस्तान में बांग्लादेश का विलय करना। उन्होंने लिखा कि बांग्लादेश की शत प्रतिशत जनता अभी तक जिहादी नहीं बनी है। कई लोग अब भी स्वतंत्र विचार, प्रगतिवाद और धर्मनिरपेक्षता में विश्वास रखते हैं। इसीलिए देश को एक गैरसांप्रदायिक, सभ्य राष्ट्र के रूप में पुनर्निर्मित करने का अवसर अभी भी मौजूद है। अगर बांग्लादेश और भारत के बीच सांस्कृतिक संबंध नष्ट हो जाते हैं तो जिहादी ही उभरेंगे। उन्होंने लिखा-नफरत और हिंसा से कोई समस्या हल नहीं होगी। नफरत का जवाब नफरत से नहीं देना चाहिए। अब और युद्ध नहीं होने चाहिए। क्रिकेट चलता रहे, रंगमंच और सिनेमा चलता रहे, संगीत चलता रहे, कपड़े और फैशन चलता रहे, पुस्तक मेले चलते रहें। इन्हें रोकने से शायद भारत को ज्यादा नुकसान हो, लेकिन बांग्लादेश को बहुत नुकसान होगा।

खालिदा जिया के बेटे रहमान ने संभाला है मोर्चा

उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में अगले कुछ दिनों में चुनाव होने वाले हैं। इस चुनाव में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग हिस्सा नहीं ले रही है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की मुखिया खालिदा जिया का निधन हो चुका है, उनके बेटे तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं। इन सबके बीच बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा जारी है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एससीओ फोटो से पीएम मोदी की तस्वीर हटाने पर विवाद

एससीओ फोटो विवाद में पाकिस्तानी पीएमओ की हरकत ने भारत में आक्रोश पैदा किया। पीएम मोदी की तस्वीर हटाई गई, जिससे कूटनीतिक तनाव बढ़ा।

टेंडर प्रक्रिया के दौरान ब्लैक लिस्टेड बीवीजी को आईएसबीटी का ठेका

बीवीजी इंडिया लिमिटेड को इंदौर आईएसबीटी का ठेका मिला, जबकि टेंडर प्रक्रिया के दौरान पटना में ब्लैकलिस्टेड थी।

इंदौर-पातालपानी के लिए ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू

इंदौर-पातालपानी ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू होगी। पर्यटकों को प्राकृतिक दृश्यों का अनुभव मिलेगा।

जीतू पटवारी ने सीएम से इंदौर के नेहरू स्टेडियम की अनुमति मांगी

नेहरू स्टेडियम की अनुमति को लेकर जीतू पटवारी ने सीएम से अपील की। राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' में युवाओं से संवाद करेंगे।

राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’

राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले भाजपा और कांग्रेस में चिट्ठियों की जंग।

इंदौर में मौसम बदलने से वायरल बुखार के मरीज बढ़े

इंदौर में मौसम बदलने से वायरल बुखार के मरीज बढ़े। अस्पतालों में ओपीडी में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में उछाल।

भारतीय सेना का अभ्यास: यमुनानगर में दो जवान लापता, तलाश जारी

यमुनानगर में भारतीय सेना के अभ्यास के दौरान दो जवान लापता हो गए। घटना ने सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सीवीसी रिपोर्ट: अदालतों में लंबित 7200+ भ्रष्टाचार मामले

सीवीसी रिपोर्ट में भ्रष्टाचार के 7,229 लंबित मामले। इनमें 409 मामले दो दशक से अधिक समय से अदालतों में रुके हैं।

निरंजन बने साइबर सेल एडीजी, 30 सूबेदारों का प्रमोशन

मध्य प्रदेश में साइबर सेल एडीजी का पदभार निरंजन बी. वायंगणकर को सौंपा गया है। 30 सूबेदारों का प्रमोशन भी किया गया है।

बैंक यूनियनों की 11 सितंबर को हड़ताल, सेवाएं प्रभावित

बैंक यूनियनों की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित होंगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 11 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया है।