मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव: साउथ पार्स हमले पर ट्रंप की कड़ी चेतावनी
दुनिया के सबसे बड़े गैस फ़ील्ड्स में शामिल ईरान के साउथ पार्स पर हुए हमले को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
👉 यह भी पढ़ें:
- US-Iran War: अमेरिका-ईरान जंग हुई और खतरनाक, 5 घंटे की एयर स्ट्राइक के बाद भड़का Middle East Crisis, Crude Oil Price में बड़ा उछाल
- Saudi Arabia vs Houthi: सऊदी एयरपोर्ट पर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमला, Middle East में बढ़ा युद्ध का खतरा
- US vs Iran: होर्मुज़ स्ट्रेट हमले के बाद अमेरिका का बड़ा एयर स्ट्राइक, बढ़ा मिडिल ईस्ट तनाव
- PM Modi-Iran President Call: पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी और ईरानी राष्ट्रपति की अहम बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट और शांति पर बड़ा संदेश
- Iran-US Tension: ओमान के नए Oil Tanker Route से मचा बवाल, मिसाइल हमले से बढ़ा तनाव; ट्रंप ने दी सख्त चेतावनी
- Iran-US Deal पर सुप्रीम लीडर का पहला बड़ा बयान! ‘मेरी राय अलग थी, फिर भी मंजूरी दी’—क्या ईरान में शुरू होने वाला है नया राजनीतिक अध्याय?
इस घटना के बाद ईरान ने बुधवार रात कतर के सबसे बड़े एनर्जी हब रास लाफ़ान पर हमला किया, जिसमें भारी नुकसान की खबरें सामने आई हैं।
ट्रंप ने अपने सोशल ट्रुथ अकाउंट पर कहा कि मध्य पूर्व की हालिया घटनाओं से नाराज होकर इजराइल ने साउथ पार्स गैस फ़ील्ड के एक बड़े ठिकाने को निशाना बनाया, हालांकि इसका केवल एक छोटा हिस्सा ही प्रभावित हुआ। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका को इस हमले की कोई पूर्व जानकारी नहीं थी और न ही कतर का इससे कोई संबंध था।
उन्होंने आगे कहा कि ईरान को इन तथ्यों की जानकारी नहीं थी, जिसके चलते उसने बिना किसी ठोस कारण के कतर के एलएनजी गैस ठिकाने के एक हिस्से पर हमला कर दिया। ट्रंप के अनुसार, अब इजराइल की ओर से साउथ पार्स पर आगे कोई हमला नहीं किया जाएगा, जब तक कि ईरान कोई और उकसाने वाली कार्रवाई नहीं करता।
ट्रंप ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान ने फिर से कतर के एलएनजी ठिकानों पर हमला किया, तो अमेरिका पूरी ताकत से साउथ पार्स गैस फ़ील्ड को तबाह कर सकता है—ऐसी ताकत के साथ, जिसे ईरान ने पहले कभी नहीं देखा होगा।
उन्होंने अंत में कहा कि वे इस स्तर की हिंसा और तबाही के पक्ष में नहीं हैं, क्योंकि इसके दूरगामी परिणाम ईरान के भविष्य को प्रभावित कर सकते हैं। लेकिन यदि कतर पर दोबारा हमला होता है, तो वे कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेंगे।



