रफ़ाह हमला:अमेरिका ने रोकी इसराइल जाने वाली बमों की खेप
अमेरिका का कहना है कि रफ़ाह हमले को देखते हुए उसने इसराइल को जाने वाली बमों की खेप को रोक दिया बाइडन प्रशासन के एक बड़े अधिकारी के मुताबिक खेप में 1800 बम 907 किलोग्राम के और 1700 बम करीब 220 किलोग्राम के थे. इसराइल ने ग़ज़ा के रफ़ाह पर हमला करने की बात कही है, जिसे देखते हुए उसने वहां रहने वाले क़रीब एक लाख लोगों से अपनी जगह छोड़ने के लिए कहा है. हमले की चेतावनी देते हुए सेना ने इसराइली सीमा के नज़दीक पूर्वी इलाक़ों में रह रहे लोगों से ख़ान यूनिस और अल-मवासी जाने के लिए कहा है.

👉 यह भी पढ़ें:
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला! अज्ञात प्रोजेक्टाइल से इंजन रूम क्षतिग्रस्त
- वेस्ट बैंक में इजराइल का बड़ा कदम: E1 में 1,200 नए सेटलमेंट घरों की योजना पर बढ़ा विवाद
- नांदेड़ हमले के बाद बोले सुखबीर सिंह बादल, कहा- मैं डरता नहीं हूं
- नांदेड़ के गुरुद्वारा में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में आरोपी
- Red Sea Ship Attack: यमन के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, समुद्र में डूबा MSV Faize Noore Olya; 13 भारतीय नाविक समेत सभी 14 सुरक्षित
- Cockroach Janata Party : अमेरिका में पढ़ाई के सवाल पर अभिजीत दीपके ने दिया जवाब-स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन से पढ़ा
अमेरिका कई बार कह चुका है कि जब तक रफ़ाह में शरण लिए हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए कोई योजना नहीं सामने आती है, तब तक वह रफ़ाह में इसराइली हमले का समर्थन नहीं करेगा.कई महीनों से इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू इस बात पर ज़ोर दे रहे हैं कि जब तक रफ़ाह में हमास के ख़िलाफ़ बड़े पैमाने पर ऑपरेशन नहीं चलाया जाएगा, तब तक युद्ध में जीत हासिल नहीं की जा सकती.



