एयर इंडिया एक्सप्रेस की कई उड़ानें रद्द
एयर इंडिया एक्सप्रेस लगातार विवादों में बना हुआ है। जहां कुछ दिन पहले टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन के चालक दल के सदस्यों ने एयरलाइन में कुप्रबंधन का आरोप लगाया था। वहीं, अब सूत्रों की मानें तो एयर इंडिया एक्सप्रेस ने चालक दल की कमी के कारण कई उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस की 80 से अधिक उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, एयरलाइन के चालक दल के सदस्य बड़े पैमाने पर बीमारी का हवाला देकर छुट्टी पर चले गए हैं। ऐसे में ये उड़ाने रद्द की गईं हैं। नागरिक विमानन अधिकारी इस मुद्दे पर नजर बनाए हुए हैं।

👉 यह भी पढ़ें:
- Air India की अबू धाबी फ्लाइट इंजन खराबी से कोच्चि लौटी
- Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, गांजे का मामला उजागर होने के बाद फैसला
- गांजा पीकर उड़ा रहा था एयर इंडिया का विमान, पायलट का दूसरा डोप टेस्ट भी फेल
- विमान में टर्बुलेंस के बाद पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव, 300 फीट नीचे आया था Air India का विमान; अब सरकार ने दिए जांच के आदेश
- Air India फ्लाइट टर्बुलेंस के मामले में एक्शन, डीजीसीए ने दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
- Air India: फुकेत से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में टर्बुलेंस, कई यात्री और चालक दल के सदस्यों को लगी चोट
बता दें, टाटा समूह की इकाई एयर इंडिया एक्सप्रेस, एआईएक्स कनेक्ट (पूर्व में एयरएशिया इंडिया) का खुद में विलय करने की प्रक्रिया में है। इसी को लेकर, पिछले कुछ समय से इस एयरलाइन के चालक दल के सदस्यों में गुस्सा बना हुआ है। सूत्रों ने बुधवार को बताया कि माना जा रहा है कि एयरलाइन में कथित कुप्रबंधन के विरोध में चालक दल के 200 से अधिक सदस्यों ने बीमार होने का हवाला दिया है। चालक दल के सदस्यों की कमी के कारण मंगलवार रात से कम से कम 80 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं और कई उड़ानों में देरी हुई है। वहीं, कोच्चि, कालीकट व बंगलूरू समेत विभिन्न हवाई अड्डों पर उड़ानों में बाधा आ रही है।



