👉 यह भी पढ़ें:
- CBSE मार्किंग पोर्टल पर बड़ा सवाल! कांग्रेस का दावा — हैकर के पास था ‘मास्टर पासवर्ड’, छात्रों के नंबर तक बदलने की थी पहुंच
- मैं प्रधानमंत्री मोदी से बहुत प्यार करता हूं” — ट्रंप बोले, भारत अमेरिका पर पूरी तरह भरोसा कर सकता है
- जनता पर फिर चला महंगाई का हंटर ;कांग्रेस
- गुरुदेव को राष्ट्र का नमन, प्रधानमंत्री बोले — टैगोर की चेतना आज भी देश का पथ आलोकित कर रही
- राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले—हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता
- नंदीग्राम से बड़ी जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी का तीखा हमला: ‘टीएमसी खत्म होने की कगार पर’
0:00 left
बाइडन की उम्र पर उठा सवाल, बाइडन ने कहा- फिर जीतूंगा
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपनी उम्र को लेकर की गई आलोचनाओं का जवाब दिया है. उन्होंने भाषण में अपने समर्थकों से कहा कि नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में वही जीतेंगे.दरअसल पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ प्रेसिडेंशियल डिबेट में कमजोर प्रदर्शन की वजह से उनके समर्थकों के बीच ये अंदेशा जताया जा रहा था कि शायद वो चुनाव में जीत न पाएं.

बाइडन ने कहा, ‘मैं जानता हूं कि देश की सेवा करने के लिहाज से युवा नहीं हूं. मैं अब उतनी आसानी से चल नहीं पाता हूं. मैं पहले जैसी बहस भी नहीं कर पाता, लेकिन मैं जानता हूं उसे जानता हूं. मैं जानता हूं कि सच कैसे बोला जाए और मैं जानता हूं कि ये काम कैसे किया जाता है.81 साल के बाइडन ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है और पूरे दिलो दिमाग से वे जानते हैं कि वो एक और कार्यकाल पूरा कर सकते हैं. उन्हें पूरा विश्वास है कि वो एक बार फिर राष्ट्रपति चुनाव जीतेंगे.रेले शहर में उनके इस भाषण के बाद उनके समर्थक ‘और चार साल और चार साल के नारे लगा रहे थे.



